IND vs AFG: भारत के ज़ख्मो पर नमक डालने का काम करेगी अफ़ग़ानिस्तान की टीम, कप्तान नबी की ऐसे होगी प्लेइंग XI

By Akash Ranjan On September 7th, 2022

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पांचवां मुकाबला 8 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जायेगा। सुपर 4 में अफ़ग़निस्तान ने अब तक एक मुकाबला खेला है जहाँ श्रीलंका ने अफ़ग़ान टीम को 4 विकेट से हराया था तो वहीं, टीम इंडिया ने सुपर 4 में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और इन दोनों में भारत को करारी मात मिली है।

पहले पाकिस्तान के हाथों और इसके बाद श्रीलंका से। ऐसे में भारतीय टीम फ़ाइनल की रेस से लगभग बाहर ही हो चुकी है। मतलब अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी।

वहीं, अगर भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल कर लेती है तो इस बात की उम्मीद है कि रोहित एंड कम्पनी के लिए फ़ाइनल में जगह बनाने की गुंजाईश है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के खिलाफ अफ़गान टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है।

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम में होगा ये बदलाव

अफगानिस्तान टीम के मिडल ऑर्डर में इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) मजबूत कड़ी है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वे पारी को संभालने के साथ ही बड़े शॉट्स लगाने की भी क्षमता रखते हैं। बांगलादेश के खिलाफ उनकी सुलझी हुई पारी ने अफ़गान टीम को मैच में बनाए रखा और फिर जीत भी हासिल करवाई।

उनका साथ देते हुए नंबर-4 पर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और फिर धाकड़ फॉर्म में चल रहे नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) का प्लेइंग एलेवन का हिस्सा होना लाजमी है।

हालांकि इस बीच एक बड़ा बदलाव करते हुए नबी अनुभवी समीउल्लाह शेनवारी (Samiullah Shinwari) की जगह युवा अजमतुल्लाह ओमरजई (Ajmatullah Omarzai) को दोबारा प्लेइंग एलेवन में शामिल कर सकते हैं। आखिरी मैच मेन ओमरजई की तबीयत खरब होने के चलते शेनवारी को मौका दिया गया था। ओमरजई निचले क्रम में बल्ले से योगदान देने के साथ ही गेंदबाजी से भी कुछ ओवर कर सकते हैं।

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग-XI

अफगानिस्तान – हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद ख़ान, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी।

Tags: एशिया कप 2022, भारत और अफगानिस्तान, संभावित प्लेइंग-XI,