IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत पर केएल राहुल ने अपनी फॉर्म पर दिया बड़ा बयान, कहा – ‘सर्जरी के बाद वापसी करना…’

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) ने आज यानि 8 सितंबर की रात को एशिया कप 2022 (Asia Cup) का अपना आखिरी मुकाबला खेला। जिसमें भारतीय टीम (Indian Team) ने अफ़ग़ानों को बुरी तरह रौंदते हुए 101 रनों के बड़े मार्जिन से जीत हसिल कर ली है। भारतीय टीम की इस मैच में कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे थे। केएल राहुल ने इस मैच में कप्तानी पारी खेली और शानदार अर्धशतक लगाया। टीम इंडिया की जीत में केएल राहुल ने अहम भूमिका निभाई, वहीं इस जीत के बाद केएल राहुल ने क्या कुछ कहा आइये जानते है।
अफगानिस्तान पर जीत के बाद केएल राहुल का बयान
एशिया कप 2022 (Asia Cup) में केएल राहुल (KL Rahul) ने टीम इंडिया (Team india) में लम्बे वक़्त के बाद वापसी की है। पिछली बार उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखा गया था। उसके बाद ज़िम्बावे के खिलाफ वनडे सीरीज में और अब इस एशिया कप में। जिसके बाद से केएल राहुल के फॉर्म को लेकर बड़ी चिंता देखी जा रही थी। लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में धीरे धीरे केएल राहुल अपने पुराने लय में नज़र आते जा रहे है। जिसके बाद केएल राहुल ने खुद कही। उन्होंने कहा कि.
“सर्जरी के बाद वापसी करना और क्रिकेट खेलना आसान नहीं था। मुझे मेरा लय आसानी से नहीं मिल रहा था। मैं खुश हूं कि मुझे इस टूर्नामेंट के अंत में वह लय हासिल हुआ। हॉन्ग कॉन्ग के ख़िलाफ़ मुझे फ्री हिट मिला और मैंने छक्का मारा, उस मैच में मैंने एक और छक्का मारा। इसके बाद मैंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में भी कुछ शॉट लगाए, जिससे मुझे लगा कि मैं लय में आ रहा हूं।
यह परिणाम हमारे लिए निश्चित रूप से निराशाजनक है। हम फ़ाइनल खेलना चाहते थे लेकिन पिछले दो मुक़ाबले हमारे लिए अच्छे नहीं गए। यह सही समय है, जब हम देखें कि हमारे लिए क्या सही गया और क्या ग़लत? हम देश के लिए हर एक मैच जीतना चाहते हैं। यह टूर्नामेंट हमारी लर्निंग का एक हिस्सा है।”
ऐसे रहा मैच का हाल
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पांचवां मुकाबला 8 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। सुपर 4 में अफ़ग़निस्तान और भारत ने अपने दोनों शुरूआती मैच में हार का सामना कर फाइनल की रेस से बाहर हो चुके है। वही, इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli) की शतक के बदौलत 20 में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये। और भारत ने एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले को रनो से जीत लिया।
Tags: एशिया कप 2022, केएल राहुल, भारत और अफगानिस्तान,