IND vs AFG: सम्मान की लड़ाई में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी गेंदबाज़ी, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हुए बड़े बदलाव

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पांचवां मुकाबला 8 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जायेगा। सुपर 4 में अफ़ग़निस्तान ने अपने दोनों मुकाबलों भारत की तरह हारा है। नतीजतन दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
भारत और अफगानिस्तान ने इस एशिया कप में अपनी शुरूआत बेहद धमाकेदार की थी, इस वजह से लग रहहा था कि इन्ही दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। लेकिन जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा दूसरी टीमों ने दमदार वापसी की और इन दोनों टीमों को हरा कर बाहर कर दिया। अब भारत और अफगानिस्तान के बीच मामला इतने पर आ गया है कि दोनों के बीच अब ये मुकाबला सम्मान की लड़ाई और इज़्ज़त की लड़ाई बन चुकी है।
अफगानिस्तान ने जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी
ASIA CUP 2022. Afghanistan won the toss and elected to field. https://t.co/1UkuWxy3Ee #INDvAFG #AsiaCup2022
— BCCI (@BCCI) September 8, 2022
भारत और अफगानिस्तान के बीच हेड टू हेड (T20I)
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) नियमित एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाली टीमों में नहीं है। अब तक दोनों देशों की टीमों के बीच एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। प्रतिष्ठित एशियाई टूर्नामेंट और टी20 वर्ल्डकप में ही भारत और अफगानिस्तान का 3 सामना हुआ है।
तीनों ही मैच जीतकर साफ तौर पर टीम इंडिया का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच सबसे पहला टी20 मुकाबला साल 2010 में खेला गया था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2012 और 2021 में टीम इंडिया ने क्रमश: 23 और 66 रनों से अफगानिस्तान को मात दी थी।
भारत और अफगानिस्तान मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारतीय टीम –केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हूडा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।
अफगानिस्तान – हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद ख़ान, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी।
Tags: एशिया कप 2022, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, भारत और अफगानिस्तान,