भारतीय खिलाड़ी विनय कुमार पहली बार बने पिता, फोटो तेजी से हुआ वायरल
इस भारतीय खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, संन्यास के 1 साल बाद मिली बड़ी खुशखबरी पहली बार बने पिता

विनय कुमार: भारतीय क्रिकेट फैंस (INDIAN CRICKET FANS) क्रिकेट के अलावा अपने प्रिय क्रिकेटरों के पर्सनल लाइफ से काफी ज्यादा जुड़े रहते हैं। चाहे मैदान के अंदर हो या बाहर फैंस हर खुशी में अपने फेवरेट खिलाड़ियों के साथ रहते हैं। ऐसी ही एक खुशी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आ रही हैं। भारत के पूर्व गेंदबाज विनय कुमार (VINAY KUMAR) पहली बार पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी खुद क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट के जरिए दी हैं।

यह भारतीय खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी

भारत (INDIA) के पूर्व गेंदबाज विनय कुमार (VINAY KUMAR) काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। हाल ही में विनय कुमार पहली बार पिता बने हैं। विनय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में इस बात की जानकारी दी हैं। विनय की वाइफ ऋचा सिंह (RICHA SINGH) ने कल गुरूवार 23 जून को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया हैं।

विनय कुमार के सोशल मीडिया में पिता बने की जानकारी शेयर करने के बाद उनके फैंस ने बधाईयों का तांता लगा दिया हैं। कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) ने भी विनय और उनकी पत्नी ऋचा की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जिंदगी के नए सफर के लिए ढेर सारी बधाईयां दी थी।

यहां देखें विनय कुमार का पोस्ट

भारतीय टीम में ऐसा रहा हैं विनय का करियर

विनय कुमार ने भारतीय टीम में अपना डेब्यू साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच से किया था। विनय ने अब तक भारत के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले हैं। विनय ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। विनय का इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा और जाना पहचाना नाम हैं। वो कर्नाटक टीम की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। विनय  ने पिछले साल फरवरी 2021 में सन्यास का ऐलान कर दिया था।