IND vs RSA: खराब कप्तानी के कारण ऋषभ पंत को फैंस ने सुनाई खूब खरी-खोटी, कहा- "पंत कप्तानी मटेरियल नहीं हैं"
IND vs RSA: खराब कप्तानी के कारण ऋषभ पंत को फैंस ने सुनाई खूब खरी-खोटी, कहा- "पंत कप्तानी मटेरियल नहीं हैं"

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में खेला जा रहा हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों का लक्ष्य साऊथ अफ्रीका को दिया। हेनरिच क्लासेन (HEINRICH KLASSEN) के 81 रनों की मदद से साऊथ अफ्रीका ने आसानी से लक्ष्य की प्राप्ति कर ली।

साऊथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में इंडिया को 4 विकेट से हार दे दी हैं। भारत के मैच हारने के बाद लोग सोशल मीडिया में ऋषभ पंत (RISHABH PANT)  को उनकी कप्तानी के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं।

खराब कप्तानी करने पर ऋषभ पंत को जमकर पड़ी लताड़

भारत और साऊथ अफ्रीका आज सीरीज का दूसरा टी मैच खेल रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए साऊथ अफ्रीका के शानदार गेंदबाजी अटैक के सामने भारत 148 रन ही बना पायी। बल्लेबाजी करने के लिए उतरी साऊथ अफ्रीका की टीम को शुरू में भुवनेश्वर कुमार के शानदार गेंदबाजी के सामने मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

भारत आज भले ही मैच हार गयी हो लेकिन भुवनेश्वर कुमार के शानदार स्पेल ने फैंस का दिल जीत लिया हैं। फैंस सोशल मीडिया में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन साथ ही साथ ऋषभ पंत को खराब कप्तानी के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं। क्योंकि ऋषभ पंत ने अच्छी गेंदबाजी कर रहे भुवनेश्वर कुमार के ओवर को आखिरी के लिए बचाकर रखा और भी कई खराब फैसले टीम की हार का कारण बने हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट