राहुल द्रविड़ के बेटे ने 14 साल की उम्र में जड़ा दोहरा शतक, गेंदबाजों के छुड़ा दिए छक्के, बन सकता है अगला सुपरस्टार

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के पूर्व कप्तान और वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ क्रिकेट (CRICKET ) के सबसे ज्यादा चमकते सितारे हैं। जिनसे प्रेरित होकर कई युवा भारतीयों ने क्रिकेट को अपना सपना बनाया है। अपने शानदार बल्लेबाजी से राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट को कई ऊंचाईयां दी है। राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) के बेटे भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने लगे हैं। उन्होने 14 साल की उम्र में ही दोहरा शतक जड़ दिया हैं।
राहुल द्रविड़ के बेटे 14 साल की उम्र में ही मचा रहे हैं धमाल
राहुल द्रविड़ आज भी हर भारतीय युवा को प्रेरित करते नजर आते हैं। ऐसे में उनके बेटे भी उनसे प्रेरित कैसे नहीं होते। राहुल की तरह ही उनके बेटे समित द्रविड़ ने क्रिकेट को अपना सपना बना लिया हैं और महज 14 साल की उम्र में ही कमाल दिखाने लगे हैं। दरअसल हाल ही में समित द्रविड़ कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के समारोह में सबसे ज्यादा अवार्ड बनाने का पुरस्कार मिला हैं।
इसके अलावा समित ने बीटी रमैया शील्ड में भी अंडर-14 इंटर स्कूल टूर्नामेंट में भी कमाल का प्रदर्शन किया हैं। समित ने साल 2019 में माल्या आदिति इंटरनेशनल स्कूल की ओर से खेलते हुए पांच मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 681 रन बनाए थे और इन पांच मैचों में समित दो बार नाबाद रहे हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 211 हैं।
जूनियर द्रविड़ ने इंटरस्कूल मैच में जड़ा दोहरा शतक
बीटीआर शील्ड अंडर-14 ट्रॉफी डिविजन- 2 में माल्या आदिति इंटरनेशनल स्कूल के लिए खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था। समित ने 33 चौकों की मदद से 204 रन बनाए थे। जिससे उनकी टीम 377 रन का टारगेट श्रीकुमारन स्कूल को दे पाई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीकुमारन स्कूल की टीम 110 के स्कोर पर ऑलआऊट हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम के द वॉल राहुल द्रविड़ के बेटे के प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगता हैं वो जल्द ही नीली जर्सी पहनकर भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़, समित द्रविड,