IND vs SA: 3 खिलाड़ी जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके कटा सकते हैं टी-20 विश्व कप और एशिया कप की टिकट

By Twinkle Chaturvedi On May 23rd, 2022
3 खिलाड़ी जो अपने प्रदर्शन से होंगे भारतीय टीम के टी20 विश्व कप और एशिया कप का हिस्सा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही नीली जर्सी पहनकर साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ खेलने के लिए तैयार है। साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे के लिए आ रही है जिसमें दोनों टीमों के बीच 5 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच 9 जून से भारत में खेले जाएंगे। इस टी-20 श्रृंखला के लिए बीसीसीआई ने 18 सद्सीय टीम की घोषणा कर दी है।

इस टीम में उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) जैसे युवा होनहार खिलाड़ियों को जगह मिली हैं। वहीं दूसरी ओर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) की भारतीय टीम में वापसी हुई हैं।

3 खिलाड़ी जो अपने अच्छे प्रदर्शन से बन सकते हैं टी-20 विश्व कप का हिस्सा

RCB vs PBKS: Whenever Dinesh Karthik Thinks Too Much, He Makes Mistakes – RP Singh

दक्षिण अफ्रीका के साथ श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा हो गई हैं। इस टीम में एक खिलाड़ी जिसे देखकर हर भारतीय फैंस को बहुत खुशी हुई वो हैं दिनेश कार्तिक, कार्तिक इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2022 में खेल रहे हैं, और बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस लीग में उन्होंने कमाल के स्ट्रॉइक रेट के साथ बल्लेबाजी की हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिनेश कार्तिक अच्छा प्रदर्शन कर टी-20 विश्व कप और एशिया कप का हिस्सा बन सकते हैं।

अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल आईपीएल लीग ने भारत को दो सबसे शानदार गेंदबाज दिए हैं। अर्शदीप और हर्षल दोनों ने ही आईपीएल में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया हैं। हर्षल पटेल भारतीय टीम में डेब्यू कर चुके है। जिसमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा हैं। अर्शदीप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम में डेब्यू करने जा रहे हैं। दोनों ही तेज़ गेंदबाज टी-20 विश्व कप में भारतीय गेंदबाजी क्रम को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

Annual ICC Rankings: Australia are No. 1 in Tests, India remain on top in T20, NZ

केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशन किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान व विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। 5 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच 9 जून से भारत के अलग-अलग मैदानों दिल्ली, बैंगलोर, कटक, विजाग और राजकोट में खेले जाएंगे।

Tags: अर्शदीप सिंह, आईपीएल 2022, दिनेश कार्तिक, भारत बनाम दक्षिण अप्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, हर्षल पटेल,