IND vs PAK: एशिया कप में भारत की ओपनिंग जोड़ी देख कांप उठेगी पाकिस्तान, पानी भरते नजर आएंगे बाबर के गेंदबाज

By Twinkle Chaturvedi On August 28th, 2022
IND vs PAK: एशिया कप में भारत की ओपनिंग जोड़ी देख कांप उठेगी पाकिस्तान, पानी भरते नजर आएंगे बाबर के गेंदबाज

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में शुरू हो चुका हैं। पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम 2021 टी20 विश्व कप में मिली 10 विकेट के हार का बदला लेने मैदान में उतरती नजर आएगी। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी का शानदार होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी क्या रहेगी-

रोहित शर्मा के साथ यह बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2018 का एशिया कप जीता था। एक कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा के ऊपर काफी सारी जिम्मेदारी रहने वाली हैं। अपने बल्ले के दम से रोहित भारत को अच्छी शुरूआत देकर मैच जीतने का काम करते नजर आएंगे। रोहित शर्मा के साथ एशिया कप में केएल राहुल (KL RAHUL) ही ओपनिंग करते नजर आएंगे।

दोनों ही खिलाड़ी टी20 प्रारूप के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा जो भारत के लिए पिछले मुकाबले खेलते हुए नजर आए हैं। लेकिन चोट के चलते केएल राहुल आईपीएल 2022 के बाद पहली बार टी20 प्रारूप में खेलते हुए नजर आएंगे। केएल राहुल जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा थे, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। उम्मीद रहेगी की एशिया कप में दोनों ही शानदार जोड़ी भारत के लिए काम आसान ही करें।

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Tags: एशिया कप 2022, केएल राहुल, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,