IND vs IRE: आयरलैंड के इस युवा बल्लेबाज की हार्दिक पंड्या ने जमकर की तारीफ, बल्ला किया गिफ्ट साथ ही कर दी भविष्यवाणी

भारत (INDIA) इस वक्त आयरलैंड (IRELAND) का दौरा कर रही हैं। 26 जून को टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया जिसमें हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) की कप्तानी वाली भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच भले ही भारत जीत गई हो लेकिन आयरलैंड के खिलाड़ी हेरी टेक्टर (HARY TECTOR) ने अपनी शानदार पारी से सबके दिल जीत लिए हैं। भारत के कप्तान हार्दिक भी इसमें पीछे नहीं रहे वो भी हेरी के करिश्माई पारी से प्रसन्न दिखे। हार्दिक इस कदर प्रसन्न हुए की उन्होंने शुभकामनाओं के साथ हेरी को अपना बैट गिफ्ट कर दिया हैं।
हार्दिक पंड्या ने हेरी टेक्टर की तारीफों के बांधे पुल
भारत (INDIA) 26 जून को आयरलैंड (IRELAND) के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबाला खेल रही थी। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे आयरलैंड विकटें खोती नजर आई। लेकिन मैन इन ग्रीन हेरी टेक्टर (HARY TECTOR) ने टीम को संभालते हुए 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 64 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसने क्रिकेट से जुड़े हर शख्स को दीवाना बना दिया हैं। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) भी हेरी की पारी से काफी खुश दिखे। हार्दिक ने हेरी की तारीफ करते हुए कहा-
“उसने कुछ शानदार शॉट खेले, और जाहिर है, वह 22 साल का है, मैंने उसे एक बल्ला भी दिया है, इसलिए हो सकता है कि वह कुछ और छक्के लगा सके और शायद आईपीएल अनुबंध प्राप्त करे, और मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं। बस उसकी अच्छे से देखभाल करो, उसे सही मार्गदर्शन दो।”
“यह हमेशा क्रिकेट के बारे में नहीं होता हैं, यह आपकी पूरी जीवनशैली को समझने के बारे में है और इसमें क्या दांव पर लगा है। यदि आप इसे प्रबंधित कर सकते हैं, तो मुझे यकीन है कि वह आसपास होने वाला है – न केवल आईपीएल में, बल्कि दुनिया की सभी लीगों में दिखेंगे।”
हार्दिक पंड्या ने हेरी को बैट की गिफ्ट
भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने कल के मैच में हीरे की तरह चमके खिलाड़ी हेरी टेक्टर के ऊपर काफी प्यार लुटाया। हार्दिक ने हेरी को अपनी बैट गिफ्ट कर दी हैं। सोशल मीडिया में भी फैंस हार्दिक के इस काम की सराहना कर रहे हैं। हार्दिक जो हर वक्त सुर्खियों में रहते हैं लोगो का कहना हैं कि कोई भी इंसान हार्दिक जैसे इंसान को कभी हेट नहीं कर सकता हैं। बीसीसीआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया जिसमें हार्दिक हेरी को बैट देते नजर आ रहे हैं।
यहां देखें विडियो
🎥 That moment when @hardikpandya7 revealed his conversations with Ireland's Harry Tector while handing over a bat after the first #IREvIND T20I. 👍 👍#TeamIndia pic.twitter.com/fB4IG6xHXN
— BCCI (@BCCI) June 27, 2022