बहुत खूबसूरत है दिग्गज इमरान ताहिर की पत्नी, सुंदरता के मामले में देती हैं अनुष्का शर्मा को मात, देखें फोटो

By Twinkle Chaturvedi On May 16th, 2022
बहुत खूबसूरत है दिग्गज इमरान ताहिर की पत्नी, सुंदरता के मामले में देती हैं अनुष्का शर्मा को मात, देखें फोटो

क्रिकेट आज सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं है आज बढ़ते युग में टेक्नोलॉजी के साथ हम अपने चहिते क्रिकेटर के बारे में ढेर सारी बातें सोशल मीडिया में पढ़ते है। सोशल मीडिया ने हम फैन्स के लिए एक प्लेफॉर्म स्थापित किया है जहां पर हम उनसे मिलते है और क्रिकेट के साथ उनकी निज़ी कहानियों से रूबरू होते है। साऊथ अफ्रीका के क्रिकेटर इमरान ताहिर (IMRAN TAHIR) जो अपने गेंदबाजी से मैदान में तहलका मचाते है उनकी पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो खूबसूरती के मामले में सबको टक्कर दे रही है।

इमरान ताहिर की पत्नी खूबसूरती के मामले में दे रही है सभी को टक्कर

इमरान ताहिर क्रिकेट की दुनिया में किसी पहचान के मोहताज़ नहीं है। इमरान ताहिर की पत्नी सुमैया खूबसूरती के मामले में सबको टक्कर दे रही है, दरअसल सुमैया पेशे से एक मॉडल रह चुकी है। इमरान ताहिर की मुलाकात सुमैया से साऊथ अफ्रीका में हुई थी जब वो वहां 1988 में एक सीरीज के दौरान गए थे।

पहली ही मुलाकात के बाद इमरान को सुमैया से प्यार हो गया था। सीरीज खत्म होने के बाद भी सुमैया से मिलने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) जाया करते थे इमरान ताहिर कुछ मुलाकातों के बाद इमरान और सुमैया दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन इन सब में उनका मुल्क बीच में आ रहा था क्योंकि ताहिर पाकिस्तानी थे और सुमैया साऊथ अफ्रीका से थी।

सुमैया के प्यार में अपना मुल्क छोड़ दिया इमरान ताहिर ने

बहुत कम लोग ये बात जानते है कि इमरान ताहिर पाकिस्तान (PAKISTAN) में जन्मे थे और उन्होने क्रिकेट पहले पाकिस्तान के लिए खेला हुआ है। इमरान और सुमैया ने कुछ डेट के बाद शादी करने का फैसला किया था, लेकिन दोनों ही अलग देशों से तालुक रखते थे। सुमैया अपना देश नहीं छोड़ना चाहती थी उस वक्त इमरान भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रहे थे।

इमरान ताहिर ने सोच विचार कर अपना देश पाकिस्तान छोड़ने का मन बना लिया। इमरान ने 2007 में सुमैया से शादी की उसके बाद वो साऊथ अफ्रीके में बस गए और वहीं के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। सुमैया और इमरान दोनों एक बेटे के माता-पिता है, दोनों ही अपना खुशहाल जीवन जी रहे है।

Tags: अनुष्का शर्मा, आईपीएल, इमरान ताहिर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, साऊथ अफ्रीका,
Exit mobile version