पाकिस्तान के सुपरस्टार इमाम उल हक को एक लड़की ने लाइव शो में ही कर दिया प्रपोज, जानिए क्या दिया उन्होंने जवाब

पाकिस्तान के सुपरस्टार इमाम उल हक को एक लड़की ने लाइव शो में ही कर दिया प्रपोज, जानिए क्या दिया उन्होंने जवाब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: 26 वर्षीय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज इमाम उल हक जियो न्यूज के शो जिसका नाम हैं ‘हसना मना है’ में शामिल हुए थे. तब ही शो देखने आई दर्शक दीर्घा में बैठी एक खूबसूरत लड़की ने इमाम उल हक को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और कहा की “क्या आप मुझसे शादी करोगे?” फ़ौरन ही खिलाड़ी कुछ सेकेंड के लिए स्तब्ध हो गया और फिर इसके बाद इमाम के चेहरे पर हल्की स्माइल आई और उन्होंने कहा कि “मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं?”

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी को मिला प्रपोजल

 

जिसके बाद फिर से उस खूबसूरत लड़की ने कहा “प्लीज, ना मत कहना, मेरी इज्जत रख लिजिए”. जिसके बाद इमाम उल हक ने कहा कि आपको इस बारे में “मेरी मम्मी के पास जाना होगा, वही इसका जवाब बेहतर दे सकतीं हैं” उनका जवाब सुनकर लड़की ने आगे कहा कि इमाम “आप हां तो कीजिए, मैं किसी से भी बात कर लूंगी”.

मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर हैं

इमाम उल हक ने कहा कि अभी उन्होंने शादी के बारे में कुछ सोचा नहीं हैं, अभी कम से कम एक से डेढ़ साल तक वो शादी नही करना चाहते. क्रिकेटर ने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान उनके करियर पर है, और वो अभी क्रिकेट पर ही अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. वहीं इमाम उल हक ने कहा कि ” पहले बाबर आज़म शादी करेंगे, उसके बाद ही वो इन सब के बारे में सोचेंगे”

आपको बता दें कि इमाम उल हक रिश्ते में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रह चुके इंजमाम उल हक के भतीजे हैं. पाकिस्तानी टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ से शुरुआत की थी.

इमाम उल हक ने पाकिस्तान के लिए कुल 14 टेस्ट, 49 वन-डे और 2 T 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में इमाम उल हक ने 855 रन जड़े हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्द्धशतक भी उनके बल्ले से निकले हैं. वहीं में उनके प्रदर्शन पर नज़र डाले तो वनडे में 9 शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से उन्होंव 2321 रन जड़े हैं. जिसमें उनका हाई स्कोर 151 रन रहा हैं.

READ MORE: मैच जीतने की खुशी में Babar Azam ने कर दी बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक