WTC POINTS TABLE: बांग्लादेश पर साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत क साथ बदला प्वाइंट्स टेबल, जानिए कितनी बदली भारत की स्थिति

By Shadab Ahmad On April 5th, 2022
बांग्लादेश पर साउथ अफ्रीका की बड़ी जीत क साथ बदला प्वाइंट्स टेबल

वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की बांग्लादेश (BANGLADESH) पर धमाकेदार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में भी बदलाव आ गया है। अब साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) पहले से मजबूत स्थिति में आगे जा रही है। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश (BANGLADESH) की प्वाइंट टेबल में हालत पहले से खराब हुई है। तो आइए जानते हैं अब प्वाइंट्स टेबल में कहा पहुंची भारत की टीम…..

प्वाइंट्स टेबल में नंबर 2 पर मजबूत स्थिति में पहुंची साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। इसमें साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने डरबन में होने वाला पहला टेस्ट मैच 220 रनों से जीत लिया है। मैच में साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाड़ी केशव महाराज के हरफनमौला खेल से टीम को जीत मिली है।

उन्होंने 24 रन बनाते हुए 7 विकेट चटकाए हैं।  इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की टीम मजबूत स्थिति में पहुंची है। साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। यह नंबर वन ऑस्ट्रलिया (AUSTRALIA) के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। अगर साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) अपना दूसरा टेस्ट बांग्लादेश (BANGLADESH) से जीत जाती है तो नंबर वन तक पहुंच सकती है।

प्वाइंट्स टेबल में 9 वें स्थान पर पहुंची बांग्लादेश की टीम

बांग्लदेश (BANGLADESH) साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ अपना पहला टेस्ट बड़े अंतर से हार जाने के बाद प्वाइंट्स टेबल में एक पायेदान और नीचे खिसक गई है। अब बांग्लादेश (BANGLADESH)8 वें नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले बांग्लादेश (BANGLADESH) 7 वें नंबर पर थी।

अब बांग्लादेश (BANGLADESH) के स्थान पर 7 वें नंबर पर वेस्टइंडीज (WEST INDIES) आ गई है। दूसरी ओर प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रलिया (AUSTRALIA) अभी भी नंबर 1 पर बनी हुई है। श्रीलंक (SRI LANKA)पर जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। जबकि पाकिस्तान (PAKISTAN) नंबर 4, श्रीलंका (SRI LANKA)नंबर 5 व न्यूजीलैंड (NEWZELANAD)नंबर 6 पर बनी हुई है। इंग्लैंड (ENGLANAD) अभी भी प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर 9 पर बनी हुई है।

 

Tags: आईसीसी, बांग्लादेश क्रिकेट टीम, साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम,