ICC T20I Rankings: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल की नंबर 1 की रैंकिग, पाकिस्तान ने भी किया भारत की मदद

By Satyodaya On September 27th, 2022
ICC T20I Rankings: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल की नंबर 1 की रैंकिग, पाकिस्तान ने भी किया भारत की मदद

ICC T20I Rankings: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद इंटरनेशनल रैंकिंग में 1 लंबी छलांग लगा डाली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का निर्णायक मुकाबला हैदराबाद में हो चुका है, जिसमें भारतीय टीम रैंकिंग (ICC T20I RANKING) में इंग्लैंड को 7 पॉइंट पीछे किया है। सीरीज़ का पहला मैच गंवाने के बाद टीम ने लगातार दोनों मैचों में जीत हासिल की और सीरीज अपने हिस्से कर ली। इस आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने हॉफ सेंचुरी जड़ी।

भारतीय टीम पहुंची नंबर 1 पर

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच 6 विकेट से जीती। इस मैच में टीम ने 187 रन बनाकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ साथ इंग्लैंड को पीछे करते हुए टी-20 इंटरनेशनल में नंबर वन का टैग भी हासिल किया। टीम इंडिया ने 7 पॉइंट से बढ़त बनाई और यह पोजीशन हासिल की। इस समय टीम इंडिया के पास 268 पॉइंट और वहीं इंग्लैंड के पास 261 पॉइंट नंबर दो पर इंग्लैंड है।

पाकिस्तान ने की सहायता

ज्ञात हो कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही सात मैचों की टी-20 सीरीज में चौथा मैच पाकिस्तान ने जीता पाकिस्तान में मैच जीतने के साथ ही इंग्लैंड को हार का मजा चखाया। भारतीय टीम का नंबर वन पर पहुंचाने में काफी सहायता की। इसी के साथ ही t20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम चार नंबर पर पहुंच गई।

ज्ञात हो कि साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के पास 258 पॉइंट है। टी20 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज हार गई, जिसके बाद वह नंबर 6 पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया के पास 250 पॉइंट है और वो नंबर 6 पर पहुंची, तो वहीं उनके ऊपर नंबर पांच पर न्यूजीलैंड है जिसके 252 पॉइंट है।

इसे भी पढ़ें-Rohit Sharma विराट की विनिंग पारी पर हार बैठे दिल, कुछ इस तरह मनाया भारत की जीत का जश्न, वायरल हुआ VIDEO

Tags: आईसीसी टी20 रैकिंग, भारतीय टीम रैंकिंग,