ICC T20 RANKING: सूर्या टी20 रैकिंग में रिजवान को पीछे छोड़ जल्द सजाएंगे नंबर-1 का तमगा, केएल राहुल और विराट का भी छाया जलवा

By Twinkle Chaturvedi On October 5th, 2022
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादवः  भारत (INDIA) ने कल 4 अक्टूबर को साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज खत्म की हैं। इस सीरीज को भारत ने रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में 2-1 से अपने नाम की हैं। इस सीरीज के दौरान हमने भारत के बल्लेबाजों की शानदार पारियां देखी हैं। इस सीरीज के बाद आईसीसी टी20 रैकिंग (ICC T20 RANKING) जारी कर दी गई हैं। जिसमें भारतीय बल्लेबाजों का कमाल का दबदबा देखने को मिला हैं।

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV), केएल राहुल (KL RAHUL), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजो का रैकिंग में जलवा दिख रहा हैं। आइए आपको आईसीसी बल्लेबाजों की टी20 रैकिंग की पूरी जानकारी देते हैं।

आईसीसी रैकिंग में सूर्यकुमार यादव का जलवा

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने 3 मैचों में 119 रन अपने नाम किए। जिसमें दो शानदार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। सूर्या इस सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए। सूर्या का जो अंदाज हमें देखने को लगातार मिल रहा हैं वह काबिलेतारिफ हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन का फायदा सूर्या को मिल भी रहा हैं।

सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 रैकिंग में अपने प्रदर्शन से अंकों को बढ़ाते हुए 838 अंकों के साथ नंबर 2 पायदान पर मौजूद हैं। और तो और आपको बता दें की साऊथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलने के बाद सूर्या ने रैकिंग में नंबर-1 की कुर्सी भी पकड़ ली थी। वह 3 और 4 अक्टूबर तक नंबर-1 पायदान पर मौजूद थे।

नंबर-1 पायदान पर पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) 854 अंकों के साथ हैं। जो इंग्लैंड के साथ टी20 सीरीज में कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची आप नीचे देख सकते हैं-

विराट-राहुल और रोहित का भी दिखा जलवा

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच को छोड़ दिया जाए तो बाकी दो मैचों में भारत की बल्लेबाजी शानदार नजर आयी हैं। तीसरे मैच में दिनेश कार्तिक के अलावा किसी से भी शावदार बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली। लेकिन इस सीरीज के बाद भारतीय बल्लेबाजों को अच्छा खासा फायदा देखने के मिला हैं।

केएल राहुल (KL RAHUL) जिन्होने इस साल चोट के चलते काफी सारे मैच नहीं खेले थे, जिसके चलते वह अपनी पोजिशिन खोते जा रहे थे। लेकिन दो लगातार अर्धशतकीय पारी से केएल राहुल रैकिंग में वापस लौटते दिखे हैं। राहुल इस वक्त 606 अंको के साथ 14वें नंबर पर हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी लगातार रैकिंग में बढ़ते हुए दिख रहे हैं।

वह इस वक्त 605 अंकों के साथ केएल राहुल के नीचे 15वें पायदान पर हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भी कप्तानी के साथ अपने प्रदर्शन को बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए नजर आ रहे हैं। आईसीसी रैकिंग में रोहित शर्मा 604 अंको के साथ 16वें पायदान पर हैं।

Tags: आईसीसी टी20 रैकिंग, केएल राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version