ICC T20 RANKING: आस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद रैकिंग में सूर्या ने अपनी चमक से बाबर को किया भस्म, तो कोहली बढ़े आगे, जानें कौन बना नंबर-1

आईसीसी टी20 रैकिंगः भारत (INDIA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच हाल ही में टी20 सीरीज खेली गई। जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज जीत कर एक आत्मविश्वास अपने नाम किया हैं। इस सीरीज के बाद आईसीसी ने टी20 रैकिंग (ICC T20 RANKING) जारी की हैं। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का ही जलवा नजर आ रहा हैं।
सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जो लगातार अपने ताबड़तोड़ फॉर्म से विरोधियों का काल बने हुए हैं। अब रैकिंग में भी लगातार आगे बढ़ भारत का मान बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी अपने फॉर्म में वापस लौट चुके हैं, और उनका भी जलवा देखने को मिल रहा हैं। आइए आपको ताजा जारी हुई रैकिंग के बारे में बताते हैं-
सूर्या और कोहली का आईसीसी टी20 रैकिंग में जलवा

भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) का कहर कम ही नहीं हो रहा हैं। हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में उनकी ताबड़तोड़ पारी से वह छाए हुए हैं। आईसीसी टी20 रैकिंग में सूर्या नंबर-2 स्थान पर आ गए हैं। उन्होने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) को पछाड़ते हुए यह स्थान हासिल कर लिया हैं।
पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) हाल ही में इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे टी20 सीरीज में कहर बरपा रहे हैं। जिससे वह अभी भी नंबर-1 स्थान पर हैं। लेकिन सूर्या जिस तरह से अपना आतंक दिखा रहे हैं वह जल्द ही रिजवान को पीछे छोड़ते दिखेंगे। बाबर आजम इस वक्त नंबर-3 पर मौजूद हैं।
नंबर-4 पर ,साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी एडन मॉर्करम (ADAN MARKARAM) और पांचवें स्छान पर ऐरॉन फिंच(AARON FICH) हैं। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली जो अपनी वापसी से तहलका मचा रहे हैं। रैकिंग में आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) 15वें स्थान से 16वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।

गेंदबाजों की सूची में टॉप-5 में नहीं कोई भारतीय

भारत की गेंदबाजी इस वक्त काफी ज्यादा कमजोर नजर आ रही हैं। आईसीसी टी20 रैकिंग के गेंदबाजों की सूची में कोई भी भारतीय खिलाड़ी टॉप-5 में नहीं हैं। सिर्फ भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) ने दसवें पायदान पर जगह बनाई हैं। भुवी को खराब प्रदर्शन के चलते एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा हैं वह पहले 9वें स्थान पर थे।
जोश हेजलवुड (JOSH HAZLEWOOD) अब भी नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी तबरेज शम्सी (TABRAIZ SHAMSI) नंबर-2 और इंग्लैंड के खिलाड़ी आदिल राशिद (AADIL RASHID) नंबर-3 पर हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान (RASHID KHAN) चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASRANGA) ने भी एक पायदान की लीड लेते हुए पांचवे स्थान पर आ गए हैं।

हार्दिक पांड्या ने आईसीसी टी20 रैकिंग में बरकरार रखा अपना स्थान

आईसीसी टी20 रैकिंग में ऑवराऊंडर की सूची में भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) ने अपना स्थान बरकरार रखा हुआ हैं। हार्दिक हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार नजर आए थे। वह अब भी पांचवे स्थान पर मौजूद हैं।
अफगानी खिलाड़ी मोहम्मद नबी (MOH. NABI) शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) को पीछे छोड़ नंबर-1 का तमगा हासिल कर चुके हैं। शाकिब नंबर-2 पर आ गए हैं। नंबर-3 पर इंग्लैंड के खिलाड़ी मोईन अली (MOEIN ALI) और नंबर-4 पर वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASRANGA) हैं।

