आज से आईसीसी (ICC) की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है. इस बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष के नामांकन व पुनः नामांकन की प्रक्रिया के साथ-साथ रमीज राजा (Ramiz Raja) द्वारा प्रस्तावित चार देशों की महत्वपूर्ण टूर्नामेंट प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है. आपको बता दें कि रमीज राजा वर्तमान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं. इन्होंने भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया टीमों के बीच एक वार्षिक टी 20 या वन डे टूर्नामेंट कराने के लिए एक प्रस्ताव रखा है. जानिए इस प्रस्ताव में उन्होंने क्या मुख्य बातें रखी हैं…..
आईसीसी की बैठक में रमीज राजा के प्रस्ताव पर हो सकता है फैसला

इस बात की प्रबल संभावना है कि आज शुरू दो दिन तक चलने आईसीसी की बैठक में पीसीबी (PCB) के अध्यक्ष के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है. राजा ने इस अपने प्रस्ताव के बारे में कहा है कि अगर उनके प्रस्ताव पर अमल शुरू किया गया तो इससे आईसीसी को लगभग 57 अरब रुपये का फंड मिल सकता है और इस फंड को भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया की टीमों के बीच बांटा जा सकता है. इस पूरे मसले पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) का रुख देखने वाला होगा.
प्रस्ताव पर आईसीसी की क्या हैं पूर्व निधारित नियम व शर्तें

वर्तमान नियमों के अनुसार आईसीसी अपने सदस्य देशों को अधिकतम तीन देशों के बीच ही कोई टूर्नामेंट आयोजित करने की इजाजत देता है. इसके पीछे आईसीसी की दलील है कि तीन से अधिक देशों के साथ टूर्नामेंट करवाने से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के टी20, वनडे और वर्ल्ड कप जैसी लोकप्रिय प्रतियोगिताओं का महत्त्व कम होने की आशंका है.
आज इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन और पुनः नामांकन पर भी चर्चा होनी है. वर्तमान में अध्यक्ष ग्रेग बार्कले हैं कहा जा रहा है कि बार्कले अगर दोबारा से नामांकन के लिए अप्लाई करते हैं तो अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.

