ICC ODI Rankings: जसप्रीत बुमराह की छिन गई नंबर-1 की कुर्सी, विराट रोहित भी फिसले, हार्दिक और बाबर हुए मजबूत, देखें पूरी लिस्ट

By Akash Ranjan On July 20th, 2022
ICC ODI Rankings: जसप्रीत बुमराह की छिन गई नंबर-1 की कुर्सी, विराट रोहित भी फिसले, हार्दिक और बाबर हुए मजबूत देखें पूरी लिस्ट

आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jsprit Bumrah) की नंबर-1 की कुर्सी छीन गई है। बुमराह इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैनचेस्टर वनडे पीठ की समस्या के कारण नहीं खेल पाए थे इसी वजह से उन्हें इसका खासा नुकसान हुआ है।

पिछले हफ्ते की रैंकिंग में बुमराह दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए थे लेकिन इस हफ्ते न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने एक पॉइंट की लीड लेकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।

विराट और रोहित भी फिसले

विराट और रोहित भी फिसले

बल्लेबाजों की रैंकिंग में बाबर आजम (Babar Azam) टॉप पर बरकरार हैं तो बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन (Shakib Al Hasan) हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर काबिज हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को एक-एक स्थान का घाटा झेलना पड़ा है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाने वाले रासी वान डर डूसेन ( Rassie Van Der Dussen) को तीन स्थान का फायदा मिला है और वह छठे से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और अंग्रेज बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को भी एक-एक स्थान नीचे खिसकना पड़ा है।

हार्दिक पंड्या की लंबी छलांग

हार्दिक पंड्या की लंबी छलांग

पिछले हफ्ते तक टॉप-10 ऑलराउंडर्स की सूची में कोई भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में अर्धशतकीय पारी के साथ 4 विकेट लेने वाले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को बड़ा फायदा मिला। इसी के साथ हार्दिक ने 21वें पायदान से सीधे 8वें पायदान पर 13 स्थान की छलांग लगाकर जगह बना ली है। इस लिस्ट में वह अकेल भारतीय हैं। इसके अलावा गेंदबाजों के टॉप-10 की लिस्ट में भी बुमराह दूसरे नंबर पर मौजूद हैं और इस लिस्ट में इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं।

rankings

भारतीय टीम तीसरे नंबर पर

भारतीय टीम तीसरे नंबर पर

इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम ने अपनी तीसरे स्थान की पोजीशन को और मजबूत कर लिया था। सीरीज का पहला मुकाबला 10 विकेट से जीतने के बाद भारत पाकिस्तान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया था। पाकिस्तान के 106 रेटिंग पॉइंट हैं लेकिन भारत के 109 अंक अब हो गए हैं। पहले वनडे के बाद भारत के 107 अंक थे। यानी सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अब पाकिस्तान से 3 अंक की लीड के साथ ऊपर है।

Tags: ICC ODI Rankings, जसप्रीत बुमराह, भारतीय टीम, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version