ICC T20 RANKING: भारत और पाकिस्तान की भिड़त से पहले टी20 रैकिंग में जाने कैसा हैं खिलाड़ियों का हाल, सूर्या जल्द ही रिजवान को छोड़ेंगे पीछा

By Twinkle Chaturvedi On October 20th, 2022
आईसीसी

भारतः  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के मुकाबले धमाकेदार तरीके से खेले जा रहे हैं रोज हमें शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। क्वालिफायर राऊंड्स में टीम सुपर-12 तक पहुंचने के लिए दम दिखाती हुई नजर आ रही हैं। टूर्नामेंट का सबसे धमाकेदार मुकाबला 23 अक्टूबर को भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच खेला जाने वाला हैं।

भारतीय टीम टी20 रैकिंग (ICC T20 RANKING) में नंबर-1 टीम बनकर उतरेगी। आइए इससे पहले खिलाड़ियों की टी20 रैकिंग जानते हैं, आपको बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराऊंडर में टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची बताते हैं।

सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में बन सकते हैं नंबर-1 बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच नंबर-1 बनने की लड़ाई होती नजर आएगी। मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) जो इस वक्त 861 पाइंट्स के साथ टी20 रैकिंग में पहले पायदान पर हैं। सूर्यकुमार यादव 838 पाइंट्स के साथ नंबर-2 स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) और मोहम्मद रिजवान दोनों ही इस वक्त खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव दो वॉर्मअप मैचों में दो फिफ्टी लगा चुके हैं।

जिसके चलते सूर्यकुमार यादव नंबर-1 बनने के लिए अपना दम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM)  इस वक्त 808 पाइंट के साथ नंबर-3 स्थान पर हैं। सूर्या के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 की सूची में नहीं हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) 605 पाइंट्स के साथ 15वें और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) 604 पाइंट के साथ 16वें स्थान पर हैं। यहां देखें ट़प-10 बल्लेबाजो की सूची-

टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में नहीं हैं कोई भारतीय बल्लेबाज

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश हेजलवुड (JOSH HAZLEWOOD) अब भी 705 रेटिंग पाइंट के साथ नंबर-1 स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान (RASHID KHAN) 696 पाइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA) 692 पाइंट के साथ तीसरे,

साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी तबरेज शम्सी (TABRAIZ SHAMSI) 688 पाइंट के साथ चौथे और अफगानी खिलाड़ी मुजिब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) 677 पाइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। आईसीसी टी20 रैकिंग में गेंदबाजों की सूची में कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं हैं। भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (BHUVANESHWAR KUMAR) 638 पाइंट के साथ 12वें स्थान पर हैं। यहां देखें टॉप-10 गेंदबाजों की सूची-

हार्दिक पांड्या ने ऑलराऊंडर की लिस्ट में बनाई हैं छठे नंबर पर जगह

भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के लिए सबसे अहम खिलाडी होने वाले हैं। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) ने टी20 रैकिंग में ऑलराऊंडर की सूची में 173 पाइंट के साथ छठे नंबर पर जगह बनाई हैं। बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन (SHAKIB AL HASAN) 266 पाइंट के साथ नंबर-1 स्थान पर हैं।

मोहम्मद नबी (MOH. NABI) 246 पाइंट के साथ दूसरे, इंग्लैंड के खिलाड़ी मोईन अली (MOEIN ALI) 188 पाइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नामिबिया के खिलाड़ी जेजे स्मिट (JJ SMIT)  183 पाइंट के साथ चौथे और श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा (WNINDU HASRANGA) 176 पाइंट के साथ पांचवे स्थान पर हैं। यहां देखें टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची-

Tags: आईसीसी टी20 रैकिंग, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version