“आईपीएल जैसे टी-20 लीगों के बढ़ने से खतरे में हैं टेस्ट क्रिकेट”, आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने दिया बड़ा बयान

"आईपीएल जैसे टी-20 लीगों के बढ़ने से खतरे में हैं टेस्ट क्रिकेट", आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2022 (IPL) का 15वां सीजन हाल ही में भारत में सफलतापूर्वक खत्म हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का इंतजार हर क्रिकेट फैंस को बेसब्री से होता हैं। आईपीएल की सफलता को देखते हुए अब क्रिकेट से जुड़े हर देश ने अपनी खुद की टी-20 लीग शुरू कर रही हैं। आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले  ने हाल ही में बड़ा बयान दिया हैं कि देशों के अपने घरेलू लीग शुरू करने से टेस्ट क्रिकेट को खतरा हो सकता हैं। लीगों की वजह मैचों की संख्या से कम हो सकती हैं।

आईपीएल जैसे लीगो में बढ़ोत्तरी से अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में कमी आएगी- ग्रेग बार्कले

IPL 2022 BCCI Announces 2 Virtual Groups For All IPL Teams Check CSK MI RCB DC Team Group

आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले से आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए इस पर प्रश्न पूछा गया। इसका जवाब देते हुए चेयरमैन ने कहा-

“यह एक अच्छा प्रश्न है। आईपीएल और इस तरह की कुछ अन्य घरेलू लीग के मैचों में बढ़ोतरी के साथ नई लीग भी शुरू होगी। लेकिन ऐसी घरेलू प्रतियोगिताएं सदस्य देशों के अधिकार क्षेत्र में है। वे इसे अपनी इच्छानुसार चला सकते हैं। लेकिन इसका अधिक आयोजन और लंबी अवधि तक चलने का मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय टीमों के बीच द्विपक्षीय मुकाबलों में कमी आयेगी। हम जानते हैं कि साल में सिर्फ 365 दिन होते हैं।”

भारत में आईपीएल के सफलता को देखकर हर देशों के क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश में घरेलू लीग आयोजित करने में दिलचस्पी दिखाई हैं। आस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग (बीबीएल), पाकिस्तान ने पाकिस्तान सुपर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग और कैरेबियन प्रीमीयर लीग की शुरूआत की गई हैं। अगले साल यूएई भी अपनी घरेलू लीग यूएई टी-20 शुरू करने वाली हैं।

आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने भारत के आईपीएल लीग की प्रशंसा

IPL 2022 mega auction in Bengaluru as dates confirmed after governing council meeting - Sports News

अपने साक्षत्कार में आगे बात करते हुए आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने भारत द्वारा आयोजित आईपीएल की प्रशंसा करते हुए कहा कि-

” चकाचौंध से भरपूर यह लीग मझे पसंद है। मैं दो साल तक यात्रा करने में सक्षम नहीं रहा। भारत में वापस आना बहुत अच्छा है। आईपीएल के लिए यह मेरी पहली यात्रा है। सेमीफाइनल (प्लेऑफ) और फाइनल मुकाबले है। मुझे आईपीएल पसंद है, यह एक शानदार प्रतियोगिता है। मुझे लगता है कि भारत और बीसीसीआई ने क्रिकेट के साथ कुछ अद्भुत किया है। यह एक ऐसी प्रतियोगिता है, जिसे देखना और उसका हिस्सा बनना सम्मान की बात है।”

मीडिया अधिकारों के बारे में बात करते हुए आईसीसी के चेयरमैन ग्नेग बार्कले ने कहा-

“2024-2031 चक्र के लिए आईपीएल के मीडिया अधिकार जारी होने के बाद मीडिया अधिकार निविदा जारी करेगी। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं कि मीडिया अधिकारों को लेकर काफी रुचि है। मुझे लगता है कि कुछ बहुत ही विश्वसनीय ‘पार्टियां’ हैं, जो आईसीसी के साथ काम करने में सक्षम होगी और वे सभी क्रिकेट के विकास में सकारात्मक योगदान देने में सक्षम होंगे।”