बांग्लादेश के इस घातक गेंदबाज पर ICC ने लगाया बैन, गेंदबाजी प्रतिबंधित ड्रग्स लेने के पाए गए दोषी

By Twinkle Chaturvedi On July 15th, 2022
बांग्लादेश के गेंदबाज शोहिदुल इस्लामल पर ICC ने लगाया बैन, गेंदबाजी प्रतिबंधित ड्रग्स लेने के पाए गए दोषी

आईसीसी (ICC)  (इंटरनेशनल क्रिकेट काऊंसिल) ने हाल ही में बांग्लादेश (BANGLADESH) के खिलाड़ी शोहिदुल इस्लाम (SHOHIDUL ISLAM) पर बैन लगा दिया हैं। इस बैन से खिलाड़ी और बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा हैं। अब यह खिलाड़ी 10 महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएगा। दरअसल इस खिलाड़ी पर आईसीसी के एक नियम तोड़ने का दोषी पाया गया हैं। इस खिलाड़ी में प्रतिबंधित ड्रग्स का इस्तेमाल किया हैं। जिसकी सजा के तौर पर इस खिलाड़ी को 10 महीने का बैन झेलना पड़ेगा।

बांग्लादेश के खिलाड़ी शाहिदुल इस्लाम को आईसीसी ने किया बैन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (BANGLADESH CRICKET TEAM) के खिलाड़ी शोहिदुल इस्लाम (SHOHIDUL ISLAM) को आईसीसी (ICC) ने नियम तोड़ने और प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल करने के दोषी पाए जाने पर बैन कर दिया हैं। शोहिदुल का 4 मार्च को यूरिन सैंपल लिया गया था। आईसीसी ने एक आधिकारिक जानकारी में इस बात का उल्लेख किया हैं।

शोहिदुल का यूरिन सैंपल क्लोमीफीन के लिए सकारात्मक आया, जिसे डोपिंग की निषिद्ध सूची के तहत एक निर्दिष्ट पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह प्रतियोगिता के साथ-साथ प्रतियोगिता के बाहर भी निषिद्ध है। उन्होंने आईसीसी के प्रतियोगिता से बाहर परीक्षण कार्यक्रम के तहत मूत्र का नमूना मुहैया कराया था।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम को आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए 10 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। अपराध स्वीकार करने के बाद, शोहिदुल को 10 महीने के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया गया है।

इस दिन से खेल पाएंगे शाहिदुल क्रिकेट

शोहिदुल इस्लाम (SHOHIDUL ISLAM) पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ पिछले साल खेली गयी टी-20 सीरीज का हिस्सा थे। जहां उन्होने मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) का विकेट चटकाया था। इसके बाद शोहिदुल को साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) के खिलाफ सीरीज में टीम में मौका मिला था, पर वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे।

शोहिदुल बांग्लादेश के वेस्टइंडीज दौरे (WESTINDIES TOUR) में टीम का हिस्सा थे. लेकिन अब वो मैच नहीं खेल पाऐंगे। शोहिदुल पर बैन 28 मई से माना जाएगा। इसका मतलब शाहिदुल 28 मार्च 2023 से ही वापस से क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे।

Tags: आईसीसी, बांग्लादेश क्रिकेट टीम, शाहिदुल इस्लाम,
Exit mobile version