आईसीसी ने अगले 5 साल तक के लिए फ्यूचर टूर प्रोग्राम की कर दी हैं घोषणा, खिलाड़ियों को बना दिया हैं कोल्हू का बैल

By Twinkle Chaturvedi On August 18th, 2022
आईसीसी ने अगले 5 साल तक के लिए फ्यूचर टूर प्रोग्राम की कर दी हैं घोषणा, खिलाड़ियों को बना दिया हैं कोल्हू का बैल

आईसीसी (ICC)  द्वारा पुरूष और महिला टीमों के फ्यूचर टूर प्रोग्राम का ऐलान कर दिया गया हैं। घोषित शेड्यूल में आईसीसी ने महिला और पुरूष टीमों के मैचों को पहले से बढ़ा दिए हैं। जिससे जाहिर हैं खिलाड़ियों का वर्क लोड बढ़ेगा और उन्हें दबाव का सामना भी करना पड़ सकता हैं। आज कल हम देख रहे है खिलाड़ी प्रारूपों में बढ़ते दबाव के चलते ही या तो कोई फॉर्मेट छोड़ रहे हैं या फिर संन्यास की घोषणा कर रहे हैं। आईसीसी द्वारा घोषित किया गया शेड्यूल किसी भी खिलाड़ी को हका बका करने वाला हैं।

आईसीसी ने अगले 5 साल के लिए पूरे शेड्यूल का किया हैं ऐलान

आईसीसी (ICC)  ने अगले 5 साल के लिए देशों के फ्यूचर टूर प्रोग्राम की घोषणा कर दी हैं। जो कि पिछले के मुकाबले बढ़ी हुई हैं। इन 5 सालों में कुल 777 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 173 टेस्ट, 281 वनडे और 326 टी20 मैच खेले जाएंगे। मतलब नए एफटीपी में 22 टेस्ट, 40 वनडे और 25 टी20 मुकाबले ज्य़ादा खेले जाएंगे। जो कि पुराने एफटीपी से कहीं गुना ज्यादा हैं। इन 5 सालों के अंतराल में 2 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, 2 वनडे वर्ल्ड कप और 2 टी20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी किया जाएगा।

बांग्लादेश (BANGLADESH) नए एफ़टीपी में सबसे अधिक द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैच (150) खेलती दिखाई देगी।, इसके बाद वेस्टइंडीज (WEST INDIES) (147), इंग्लैंड (ENGLAND)  (142), भारत (INDIA)  (141), न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) (135), ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) (132), श्रीलंका (SRILANKA)  (131), पाकिस्तान (PAKISTAN) (130), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) (123), दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  (113) मैच 2023 से 2027 के शेड्यूल में खेलती हुई नजर आने वाली हैं।

भारतीय टीम पांच साल में खेलेगी इतने मुकाबले

भारतीय टीम 2023 से 2027 तक के लिए जारी किए गए शेड्यूल में 44 टेस्ट, 63 वनडे और 76 टी20 मैच खेलेगी। भारत के शेड्यूल को लेकर एक अहम बात आपको बताएं कि भारत अप्रैल 2027 तक हर महीने खेलते दिखाई देने वाली हैं। सिर्फ अगस्त 2024 ही ऐसा महीना होने वाला हैं जब भारत खेलती दिखाई नहीं देगी। भारतीय टीम अप्रैल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले 27 वनडे मैच भी खेलती दिखाई देगी।

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत घर में 2023-2025 तक 10 मुकाबले वहीं 9 मुकाबले विदेश में खेलती हुई नजर आएगी। खिलाड़ियो का शेड्यूल अब पहले से कहीं ज्यादा बिजी रहने वाला हैं। देश अपने घरेलू लीग को खेलते वक्त कोई अंतराष्ट्रीय सीरीज खेलती दिखाई नहीं देगी। जैसे की आईपीएल इस लीग के लिए मार्च मध्य से लेकर जून तक भारत कोई अंतराष्ट्रीय मैच खेलती नजर नहीं आने वाली हैं।

Tags: आईसीसी, भारतीय क्रिकेट टीम,