इयान चैपलः वनडे (ODI) और टी-20 (T20) क्रिकेट प्रारूपों के आने के बाद टेस्ट क्रिकेट के स्तर में थोड़ी कमी जरूर आई थी। लेकिन आज टेस्ट क्रिकेट वापस से बुलंदियों को छूने की राह पर निकल पड़ा हैं। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC TEST CHAMPIOSHIP) ने टेस्ट क्रिकेट के स्तर को बढ़ाने के लिए और कारगार काम किया हैं। आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के पूर्व कप्तान इयान चैपल (IAN CHAPPEL) ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया हैं।
चैपल का कहना हैं कि अगर टीमें टेस्ट क्रिकेट में 90 ओवर नहीं फेंक पाती हैं तो कप्तानों को निलंबित कर देना चाहिए। साथ ही उन्होने टेस्ट क्रिकेट में कई नियमों को वापस लाने की भी मांग की हैं।
इयान चैपल ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर दिया बड़ा बयान

हाल ही में इंग्लैंड (ENGLAND) और भारत (INDIA) के बीच पिछले साल खेले गए सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला गया। जिसमें भारत को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में भारत पर धीमी ओवरगति के लिए 40 प्रतिशत का जुर्माना भी लगा था और साथ ही में आईसीसी ने दो अंक भी काट लिए थे। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल (IAN CHAPPEL) ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। इयान चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के कॉलम के जरिए उन्होने बात रखी। उनका कहना हैं-
“प्रशासक कुछ समझौता कर सकते थे और मांग कर सकते थे कि खिलाड़ी छह घंटे में 90 ओवर फेंके बिना किसी कटौती को स्वीकार करें। इयान चैपल ने अपने ईएसपीएनक्रिकइन्फो कॉलम में लिखा है कि अगर यह लक्ष्य हासिल नहीं होता है तो एक कप्तान को बिना किसी सवाल के निलंबित कर दिया जाना चाहिए।”
“दशकों से अधिक दरों में गिरावट आ रही है और फिर भी उन्हें लगभग नजरअंदाज कर दिया गया है क्योंकि टी 20 की पैसा बनाने की क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। एक दिन में 90 ओवरों की मूल रूप से सिफारिश की गई थी क्योंकि एक टीम के लिए उस समय में इतनी गेंदबाजी करना बहुत संभव है।”
बैकफुट नो बॉल नियम पर वापस लौटना चाहिए- इयान चैपल

इयान चैपल ने आगे अपने कॉलम में लिखते हुए धीमी ओवर दरों से बचने के लिए आवश्यक बदलाव करने को कहा और साथ ही कुछ बदलावों का सुझाव भी दिया। चैपल ने बैक-फुट नो-बॉल नियम की वापसी की भी मांग की, उन्होने आगे लिखा-
“समझौता करने के लिए कई क्षेत्र हैं। प्रशासक साइटबोर्ड पर विज्ञापन को समाप्त कर सकते हैं, संभावित सीमाओं को फिर से खेलना, पेय और दस्ताने की निरंतर फेरी को कम करना और ओवरों के दौरान अनावश्यक मिड-पिच चैट को समाप्त करना। वे बैकफुट नो-बॉल नियम (एक ड्रैग समस्या के बिना) पर भी लौट सकते हैं, जिससे खेल के एक उबाऊ पहलू को खत्म करने के साथ-साथ दरों में सुधार भी हो सकता है।”
“इसमें कोई संदेह नहीं है कि आधुनिक समय के बेहतर बल्ले कप्तानों के लिए फील्ड-प्लेसमेंट सिरदर्द पैदा करते हैं। फिर भी, मैदान के अक्सर बेहूदा फैलाव ने टीमों को या तो बल्लेबाजों को आउट करने या दरों में सुधार करने में मदद नहीं की है, “इयान चैपल ने निष्कर्ष निकाला।”
