हार के बाद Hong Kong के इस क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड को भरे मैदान में ही किया प्रपोज, कहा- ‘will you Marry me ‘?

कल 31 अगस्त को हांगकांग (Hong Kong) और भारत के बीच मुकाबला देखने को मिला है। इस दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और हांगकांग की टीम को 40 रनों से हरा दिया है। मैच हारने के बाद कुछ ऐसा नजारा मैदान में देखने को मिला है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। मैच हारने के बाद हांगकांग के इस क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैदान में ही प्रपोज कर दिया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
She said YES! 😍💍
A heartwarming moment where Hong Kong’s @shah_kinchit95 proposed to his SO after playing a big match against India 🥰
A huge congratulations to the happy couple. We wish you all the joy and happiness in your new life together ❤️#AsiaCup2022 #GetReadyForEpic pic.twitter.com/CFypYMaPxj— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) August 31, 2022
आपको बता दें हांगकांग की टीम को कल भारतीय टीम से 40 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा । हांगकांग टीम के बल्लेबाज किंचित शाह ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है दरअसल आपको बता दें मैच हारने के बाद किंचित ड्रेसिंग रूम में होते हुए स्टैंड में पहुंचते हैं जहां पर उनकी गर्लफ्रेंड मैच देख रही होती है उनकी गर्लफ्रेंड उनसे गले मिलना चाहती है तभी वह अपनी गर्लफ्रेंड के नीचे घुटनों पर बैठ जाते हैं और प्रपोज करने लगते हैं।
रिंग निकालते हुए इंसान है अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, ‘will you Marry me ‘? जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड देखकर हैरान रह जाती है। फिर से दोबारा यही शब्द किंचित बोलते हैं,will you Marry me? जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने कहा,’of course!’ जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड काफी खुश नजर आती हैं और दोनों ही काफी खुश लगते हैं।
स्टेडियम में ही कर ली सगाई
हांगकांग के इस बेहतरीन खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के बाद तुरंत रिंग निकालकर उसे पहना दी और फिर दोनों कपल्स ने एक दूसरे को हग किया। और तभी स्टेडियम में दर्शक बैठे थे और हजारों की संख्या में दर्शकों ने ताली बजाई और उन्हें जमकर बधाइयां दी। वही आपको बता दें हार का गम इस खिलाड़ी के लिए खुशी में बदल गया। इन दिनों इस खिलाड़ी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More-Indian Cricketer नीतीश राणा की खूबसूरत पत्नी के आगे कैटरीना कैफ भी फेल, देखे ग्लैमरस तस्वीरें
Tags: किंचित शाह, भारत, हांगकांग,