IND vs HK: “13वें ओवर तक हम कमाल थे और फिर…..”- निजाकात खान ने भारत से मिली करारी हार का ठीकरा इन खिलाड़ियों पर फोड़ा

By Twinkle Chaturvedi On September 1st, 2022
IND vs HK: "13वें ओवर तक कम कमाल थे और फिर....."- निजाकात खान ने भारत से मिली करारी हार का ठीकरा इन खिलाड़ियों पर फोड़ा

निजाकात खानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का चौथा मुकाबला  भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान (NIZAKAT KHAN) ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

हांगकांग की टीम 193 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 152 रन ही बना पायी। इंडिया ने यह मुकाबला 40 रनों से जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। अब इंडिया सुपर-4 में अपना तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं हांगकांग और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में जो विजेता होगी वहीं टॉप-4 की ओर आगे बढ़ेगी।

डेथ ओवरों में हमने खराब किया- निजाकात खान

हांगकांग की टीम पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल को आऊट करने के बाद शानदार जो नजर आ रही थी। लेकिन विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) को रोकने में बिल्कुल नाकामयाब रही। जिसके चलते टीम के पास 193 रनों का पहाड़ चेज़ करने के लिए थे।
जो कि भारतीय गेंदबाजों के आगे आसान नहीं रहने वाला था। निजाकात खान की टीम को आखिरी में हार झेलनी पड़ी। भारत से हार के बाद हांगकांग के कप्तान निजाकात खान (NIZAKAT KHAN) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने गेंद से शुरुआत की, 13वें ओवर तक हम कमाल थे, फील्डिंग भी अच्छी थी। लेकिन उसके बाद हम फिसल गए, खासकर डेथ ओवरों में, लेकिन सूर्यकुमार ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह अच्छा था देखो। मुझे लगता है कि यह एशिया कप के सभी लड़कों के लिए एक बड़ा अवसर था।”

हम अगले मैच में सुधार करेंगे- निजाकात खान

हांगकांग के कप्तान निजाकात खान ने आगे बात करते हुए बताया कि कैसे वो कोरोना के चलते क्रिकेट से उनकी टीम लंबे समय से दूर थी। हांगकांग ने क्वालिफायर में बाकी टीमों को हराकर एशिया कप का टिकट कटवाया था। लेकिन अभ भी उनके सामने एक चुनौती पाकिस्तान (PAKISTAN) के रूप में खड़ी हैं। जिसने वो आगे मुकाबले में लडेंगे। कप्तान निजाकात खान ने आगे बात करते हुए कहा-

“मुझे पता है कि हम लंबे समय से दूर थे, लड़के चोटों से खेल रहे थे, इसका श्रेय उन्हें जाता है, उन पर बहुत गर्व है। मुझे लगता है कि हम जा रहे हैं कल बैठने के लिए, हम अपनी डेथ बॉलिंग देखेंगे, हम करेंगे अगले मैच में सुधार।”

Tags: निजाकात खान, भारत बनाम हांगकांग, हांगकांग क्रिकेट टीम,
Exit mobile version