IND vs HK: “13वें ओवर तक हम कमाल थे और फिर…..”- निजाकात खान ने भारत से मिली करारी हार का ठीकरा इन खिलाड़ियों पर फोड़ा

निजाकात खानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का चौथा मुकाबला भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान (NIZAKAT KHAN) ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।
डेथ ओवरों में हमने खराब किया- निजाकात खान
“मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने गेंद से शुरुआत की, 13वें ओवर तक हम कमाल थे, फील्डिंग भी अच्छी थी। लेकिन उसके बाद हम फिसल गए, खासकर डेथ ओवरों में, लेकिन सूर्यकुमार ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह अच्छा था देखो। मुझे लगता है कि यह एशिया कप के सभी लड़कों के लिए एक बड़ा अवसर था।”
हम अगले मैच में सुधार करेंगे- निजाकात खान
हांगकांग के कप्तान निजाकात खान ने आगे बात करते हुए बताया कि कैसे वो कोरोना के चलते क्रिकेट से उनकी टीम लंबे समय से दूर थी। हांगकांग ने क्वालिफायर में बाकी टीमों को हराकर एशिया कप का टिकट कटवाया था। लेकिन अभ भी उनके सामने एक चुनौती पाकिस्तान (PAKISTAN) के रूप में खड़ी हैं। जिसने वो आगे मुकाबले में लडेंगे। कप्तान निजाकात खान ने आगे बात करते हुए कहा-
“मुझे पता है कि हम लंबे समय से दूर थे, लड़के चोटों से खेल रहे थे, इसका श्रेय उन्हें जाता है, उन पर बहुत गर्व है। मुझे लगता है कि हम जा रहे हैं कल बैठने के लिए, हम अपनी डेथ बॉलिंग देखेंगे, हम करेंगे अगले मैच में सुधार।”