IND vs SA: आवेश खान और हर्षल पटेल ने आज लूट ली पूरी महफिल, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
IND vs SA: आवेश खान और हर्षल पटेल ने आज लूट ली पूरी महफिल, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का चौथा मैच 17 जून राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (SAURASHTRA CRICKET STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेला गया। आज के मैच में हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और आवेश खान (AVESH KHAN)  ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को मैच जीतवा दिया हैं।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 169 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे अफ्रीकी टीम 87 रन पर ऑल आऊट हो गयी। भारत ने 82 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया अपना शानदार जलवा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) सीरीज का चौथा मुकाबला आज राजकोट में खेल रही थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के 55 और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) के 47 रनों की मदद से 170 रनों का लक्ष्य अफ्रीकी टीम को दिया। आज दूसरी पारी में भारत शानदार गेंदबाजी करती हुई नजर आयी।

हर्षल पटेल.(HARSHAL PATEL)  युजवेंद्र चहल, आवेश खान (AVESH KHAN) और भारत के सभी गेंदबाजों की खूबसूरत गेंदबाजी ने दर्शकों का दिल ही जीत लिया।

भारत के गेंदबाजों की मदद से आज भारत ने 82 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं और अब सीरीज में 2-2 के बराबरी पर हैं। आज हर्षल पटेल और आवेश खान के लाजवाब प्रदर्शन को देखते हुए सोशल मीडिया में फैंस ने उनकी खूब तारीफ की। हर्षल पटेल ने आज 2 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट और आवेश खान ने 4 विकेट अपने नाम किए हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट