हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन ट्रॉफी तक पहुंचे अनोखे अंदाज में, फोटोशूट का वीडियो हुआ वायरल

By Tanu Chaturvedi On November 17th, 2022
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार यानि 18 नवंबर से वेलिंगटन में होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले दोनों ही देशों के कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया। टीम इंडिया की ओर से इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या और वेस्टइंडीज के कप्तान केन विलियमसन टी20 ट्रॉफी के साथ फोटो शूट कराते नजर आए थे।

हार्दिक पांड्या रिक्शे से पहुंचे ट्रॉफी के पास

इस ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराने के लिए दोनों टीमों के कप्तान जिस अंदाज में ट्रॉफी के पास गए, उसे देख सभी अचंभित हो गए। पंड्या और विलियमसन दोनों रिक्शे में बैठकर ट्रॉफी तक पहुंचे। पंड्या और विलियमसन जिस रिक्शे पर बैठे उसे वेलिंगटन में क्रोकोडाइल बाइक के नाम से जाना जाता है। इस बाइक का इस्तेमाल दोस्तों और अपने परिवार के साथ मिलकर ओरियंटल बे से कुमुतोतो वाटरफ्रंट पर घूमने के लिए किया जाता है।

रोहित शर्मा को दिया आराम

इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली को आराम दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया है। वहीं उनकी गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपी गई है। पंड्या ने आयरलैंड में भी टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया है।

इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और उमरान मलिक। टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया का टारगेट न्यूजीलैंड दौरे पर ट्रॉफी जीतना है। इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने का काम भी किया। इस टूर्नामेंट के परफॉर्मेंस का असर आईपीएल में भी खिलाड़ियों की स्थिति को अच्छा कर सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)

Tags: केन विलयमसन, न्यूजीलैंड दौरा, हार्दिक पांड्या,