Hardik Pandya ने फेंकी अपने करियर की सबसे तेज गें, वीडियो देख कर हो जाएंगे हैरान
Hardik Pandya ने फेंकी अपने करियर की सबसे तेज गेंद, वीडियो देख कर हो जाएंगे हैरान

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हमेशा अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हार्दिक पांड्या पिछले कई दिनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम में अपनी वापसी की है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की t20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या ने बनाया रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले t20 मैच में अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया है। हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्द्ध शतक लगाने के बाद चार विकेट अपने नाम कर लिए हैं। हार्दिक पांड्या अर्ध शतक लगाने के बाद 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑल राउंडर बन गए है। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने अर्द्ध शतक लगाने के बाद तीन विकेट अपने नाम किए थे।

हार्दिक ने अपने करियर की फेंकी सबसे तेज गेंद

आपको बता दें कि जो वीडियो समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस वीडियो में भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज इशान किशन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले t20 मैच में अपने करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी है। हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 146.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है।

Read More-Ravindra Jadeja ने इंस्टाग्राम से सीएसके के सारे पोस्ट किए डिलीट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान