हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा देती हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियो को टक्कर, दोनों की दोस्ती हैं बेहद खास

टीम इंडिया के लिए दो भाई हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जीत के करीब ले जाते हैं। उनका नाम है हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या। हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए हाल ही में न्यूजीलैंड और आयलैंड के लिए कप्तानी कर चुके हैं। वह आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में अपनी टीम गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने जा रहे हैं। वहीं, उनके भाई फिलहाल टीम से दूर हैं लेकिन आईपीएल में लखनऊ जॉयंट्स के लिए मैच खेलने जा रहे हैं।
दोनों अपने-अपने गेम के अलावा फैमली के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से 2020 में शादी की थी। हार्दिक के बेटे का नाम अगस्त्य है। वहीं, क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा हैं। दोनों खिलाड़ी इनके कारण भी काफी चर्चा में रहते हैं।
हार्दिक पांड्या को भाभी ने दी थी बधाई
वहीं, हार्दिक पांड्या का अपनी भाभी पंखुड़ी के साथ बहुत ही अच्छा बॉन्ड है। हार्दिक पंखुड़ी को अपनी बड़ी बहन और दोस्त की तरह मानते हैं और अक्सर उनके साथ अपनी फोटो भी शेयर करते हैं। पंखुड़ी ने हाल ही में हार्दिक पांड्या के साथ फोटो शेयर की। कैप्शन था- हमारे प्यारे कप्तान साहब, वी आर प्राउड ऑफ यू।
ऐसे मिले थे पंखुड़ी शर्मा और क्रुणाल पांड्या
पंखुड़ी शर्मा जो कि क्रुणाल पांड्या की पत्नी हैं। उनकी मुलाकात आईपीएल 2016 (इंडियन प्रीमियर लीग) में एक कॉमन फ्रैंड मयूर मेहता के जरिए हुई थी। किसी काम के सिलसिले में मयूर मेहता ने उन्हें फोन पर क्रुणाल पांड्या से मिलवाया था। आपको बता दें कि आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस को जीत मिलने के बाद क्रुणाल पांड्या ने पंखुड़ी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। पंखुड़ी ने भी बिना देरी किए हुए हां कर दी।
27 दिसंबर 2017 को क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा ने शादी रचा ली। वहीं उनकी शादी में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी, सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए थे। पंखुड़ी भी खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड अदाकारा से कम नहीं लगती। पंखुड़ी शर्मा के इंस्टाग्राम पर 494K फैंस है। वहीं पंखुड़ी अपने चाहने वालों के लिए आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।
Tags: आईपीएल, क्रुणाल पांड्या, टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या,