IND vs PAK: “5 क्या अगर बाबर के 10 फील्डर भी खड़े होते तो भी मैं मारता”- विनिंग शॉर्ट को लेकर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान

IND vs PAK: "5 क्या अगर बाबर के 10 फील्डर भी खड़े होते तो भी मैं मारता"- विनिंग शॉर्ट को लेकर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान

हार्दिक पांड्याः लगभग 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद हमें भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) का धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में 28 अगस्त को दुनिया की सबसे बड़ी राइवल भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई (DUBAI) में मुकाबला खेला गया। हार्दिक (HARDIK PANDYA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की धमाकेदार पारी ने भारत को मैच जीतवाने का काम किया हैं।

आज भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा एक वीडियो जारी किया गया। जिसमें हार्दिक और जडेजा पाकिस्तान के खिलाउ अपने प्लान के बारे में दर्शको को बताते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही हार्दिक ने अपने पिछले एशिया कप से लेकर इस एशिया कप की कहानी भी बताई।

हार्दिक और जड्डू ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाई थी यह रणनीति

हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) ने कल 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA)  ने 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली थी। आज बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए विडियो में हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने अपनी रणनीति को उजागर को किया, दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत आइए आपको बताते हैं-

जडेजा कल भारतीय टीम में नंबर-4 की पोजिशिन पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, इस पर हार्दिक के सवाल पर जडेजा ने जवाब दिया कि-

“यह बहुत अहम था, क्योंकि जो मुझे बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया था। तो मैं यही सोच रहा था कि स्पिनर्स पर जितना हो सके। उतना चांस लूं, जितने भी शॉट्स खेलूंगा तो मैं बड़ा शॉट मारने को देखूंगा, हमारा पार्टनरशिप भी बहुत अहम था। जो हमने बीच में बात की अपना स्ट्रेंथ बैक करेंगे”।

हार्दिक पांड्या ने फिर कहा-

“जड्डू और मैं काफी सालों से साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। टीम इंडिया को हमेशा से टॉप आर्डर बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन हम खुशनसीब हैं कि अब हमें मौका मिल रहा है और हम टीम के लिए कुछ कर पा रहे हैं। क्योंकि हमारा प्रोसेस सिर्फ इसके लिए नहीं है, वर्ल्ड कप आने वाला है और जितनी बार हमें मौका मिल सके। अगर फ्यूचर में इस तरह की परिस्थिति फिर से सामने आई, तो हमें यह मैच याद रहेगा”।

अपने शानदार कमबैक को लेकर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान

हार्दिक पांड्या पिछले एशिया कप 2018 में बुरी तरह से चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। रविंद्र जडेजा ने हार्दिक को उनके कमबैक को लेकर प्रश्न किया। रविंद्र जडेजा ने पूछा कि तब से लेकर अब तक का सफर कैसा रहा हैं, जिसका जवाब देते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा कि-

“सच बताऊं तो मुझे सब याद आ रहा था। मैं यहां से स्ट्रेचर पर बाहर गया था और वही ड्रेसिंग रूम था। ऐसे में ऐसा लगता है कि आपने कुछ हासिल किया है। क्योंकि जिस तरह से चीजें हुईं, उसके बाद इस तरह से मौका मिलना और टीम को जिताना। तो यह सफर बहुत सुंदर है तो इस सफर का फल हमें मिलता है लेकिन बिहाइंड द सीन सोहम देसाई और नितिन पटेल को मैं अपने कमबैक का क्रेडिट देना चाहूंगा”।

आखिरी ओवर के थ्रिलर को लेकर हार्दिक का बड़ा बयान

भारतीय टीम मैच जीतती हुई नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा के विकेट ने भारतीय टीम को एक बहुत बड़ा झटका दे दिया था। लेकिन हार्दिक पांड्या ने आखिर में छक्का मारकर टीम को जीत का स्वाद चखा ही दिया। आखिरी ओवर और छक्के के बारे में बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा-

“सात रन मुझे कुछ ज्यादा बड़े लग नहीं रहे थे क्योंकि लेफ्ट आर्म स्पिनर है और पांच फील्डर सर्कल के बाहर हैं, उससे मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता, अगर पांच क्या 10 फील्डर भी बाहर होते, तो मुझे तो मारना ही था। पूरे इनिंग में मैं एक ही बार थोड़ा इमोशन्स में दिखा, जब आप (रविंद्र जडेजा) आउट हुए, दिमाग में सच बताऊं तो प्रेशर नहीं था। क्योंकि मेरे हिसाब से गेंदबाज को ज्यादा प्रेशर था। तो मैं इंतजार कर रहा था कि वह कोई गलती करे”।