“मेरा टारगेट इस साल टीम इंडिया को…..” हार्दिक पांड्या ने नए साल पर लिया बड़ा संकल्प, हर हाल में भारतीय टीम के लिए करेंगे ये काम

By Adeeba Siddiqui On January 3rd, 2023
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या: साल 2023 का आगाज हो चुका है. भारतीय क्रिकेट टीम अपने इस साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के साथ करने वाली है. पहले भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसका आगाज आज यानी 3 जनवरी से हो रहा है. वहीं इसके समापन के बाद टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है.

टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है वहीं वनडे के लिए रोहित शर्मा मौजूद रहेंगे. हार्दिक पांड्या को लेकर कयास है की वो जल्द भारतीय टीम के टी20 फॉर्मेट के नियमित कप्तान घोषित कर दिए जाएंगे.

प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक पांड्या का बयान

भारत और श्रीलंका के बीच की टी20 सीरीज का पहला मैच है जिसके पूर्व टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या एक प्रेस कांफ्रेंस में नजर आए. हार्दिक ने इस प्रेस कांफ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए और साथ ही कुछ बड़े बयान दिए. उन्होंने कहा,

“विश्व कप से पहले, मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ गलत किया. हमारा खाका, अप्रोच, सब कुछ एक जैसा था.”

इसी के बाद जब हार्दिक से टीम के रवैए टीम की स्ट्रेटजी को लेकर सवाल किए गए, तो इनका जवाब देते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा,

‘हां, विश्व कप में चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी हम चाहते थे. हमारा रवैया बिल्कुल वैसा नहीं था जैसा विश्व कप से पहले था.”

हार्दिक पांड्या का नया रेजोल्यूशन

भारतीय टीम के ऑलराउंडर और श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या ने प्रेस कांफ्रेंस में बड़े बयान दिए. उन्होंने अपने नए साल के रेजोल्यूशन के बारे में बात की और बताया की वर्ल्ड कप का खिताब जीतना ही इस साल का उनका सबसे बड़ा रेजोल्यूशन है. हार्दिक पांड्या ने कहा,

‘हां, विश्व कप जीतना सबसे बड़ा (नए साल का संकल्प) है. मुझे नहीं लगता कि इससे बड़ा कोई संकल्प हो सकता है. वास्तव में विश्व कप जीतना चाहते हैं. हम वहां जाने और सब कुछ देने की अपनी क्षमता से हर संभव कोशिश करेंगे. चीजें चमकीली दिख रही हैं. आइए आशा करते हैं कि यह है.

इसके बाद जब हार्दिक पंड्या से श्रीलंका की टीम को लेकर कुछ सावल किए गए तो इनके जवाब में उन्होंने कहा,

“हम उन्हें ऐसा महसूस कराएंगे कि वे भारत में हैं. उसके बारे में चिंता मत करो. उन्हें लगेगा कि वे भारत में एक अंतरराष्ट्रीय टीम, भारत से खेल रहे हैं. हमें उन्हें स्लेज करने की आवश्यकता नहीं है; हमारी बॉडी लैंग्वेज उनके लिए थोड़ा डरा हुआ महसूस करने के लिए काफी है. हम ऐसा करेंगे.”

Tags: हार्दिक पांड्या,