IND vs ENG: मैन ऑफ द सीरीज हार्दिक पंड्या ने कुछ इस तरह बयां किया अपनी सफलता का राज़, खुद को बता दिया बेशर्म

हार्दिक पंड्याः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)) का आज इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा था। टेस्ट मैच में हार के बाद भारत ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए टी-20 सीरीज अपने नाम की थी। वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 17 जुलाई को ओल्ड ट्रॉफेर्ड स्टेडियम (OLD TRAFFORD STADIUM) में भारतीय समय 3:30 बजे से खेला जा रहा था।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की बल्लेबाजी ने आज इंग्लैंड की टीम को धराशायी किया। भारत ने 5 विकटों से यह मुकाबला और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं। हार्दिक पंड्या को उनके वनडे सीरीज में ऑलराऊंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
सफेद गेंद हमेशा से मेरे करीब ही हैं- हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने जब से चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम में वापसी की हैं, तब से हर दिन उनका सर्वश्रेष्ठ ही होता जा रहा हैं। हार्दिक पंड्या का इंग्लैंड का दौरा कमाल का गया हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार्दिक ने अपने बल्ले से 100 रन और अपने गेंद से 6 विकेट चटकाए हैं। उनके ऑलराऊंड प्रदर्शन के लिए हार्दिक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
” सफेद गेंद मेरे करीब है। हम सभी जानते हैं कि इंग्लैंड कितनी अच्छी टीम है। एक टीम के रूप में हमारे लिए यहां आना महत्वपूर्ण था, हम क्या गेंदबाजी करेंगे इसकी योजना बनाएं। मेरे लिए रनों को रोकना, ज्यादा से ज्यादा डॉट बॉल फेंकना जरूरी है। वे एक बिंदु पर मंडरा रहे थे। मुझे छोटी गेंदें पसंद हैं। लोगों को मुझ पर लेने की कल्पना मत करो। मुझे खेल में लाता है। गर मुझे विकेट मिल जाए तो छह छक्के मारने से भी गुरेज नहीं।”
ऋषभ के पास बहुत प्रतिभा हैं- हार्दिक पंड्या

हार्दिक ने आज गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन दिखाया हैं। हार्दिक ने आज गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके बाद ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के साथ भारत को जीत दिलाने के लिए अहम साझेदारी भी निभाई। हार्दिक पंड्या ने आगे ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए कहा-
” यही उसका (ऋषभ पंत) खेल भी है, वह अपने मौके लेता है। मुझे हमेशा लगता है कि मैं एक गेंदबाज के तौर पर बेशर्म हूं। मुझे परवाह नहीं है कि मैं कितनी दूर मारा जाता हूं। हम सभी जानते हैं कि उनके पास क्या प्रतिभा है। अंत में आज वह स्थिति खेल रहा था। साझेदारी ने हमारे लिए खेल बदल दिया। उन्होंने जिस तरह से खेल खत्म किया वह भी खास था।”
हार्दिक पंड्या अब इसके बाद जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे में नजर आने वाले हैं। हमें उम्मीद हैं हार्दिक इसी तरह भारत को मैच जीतवाले का काम करेंगे।
Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या,