IPL 2023 में सीजन के बीच Hardik Pandya को लेकर आई बुरी खबर, असिस्टेंट कोच ने किया खुलासा

Hardik Pandya

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। अब इसी बीच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बीच सीजन में ही चोट लग गई है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की चोट को लेकर अब गुजरात के असिस्टेंट कोच आशीष कपूर ने एक बड़ा अपडेट दिया है।

IPL 2023: खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं Hardik Pandya की भाभी, उनकी तस्वीरें अब हो रही है वायरल

Hardik Pandya को लेकर आई बुरी खबर

आशीष कपूर ने हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर कहा हमें अपनी योजनाओं में थोड़ा बदलाव करना पड़ा क्योंकि मैच शुरू होने से ठीक पहले हार्दिक की पीठ में खिंचाव आ गया था। उसमे थोड़ी अकड़न थी, जिस वजह से वह गेंदबाजी नहीं कर सकते। इसलिए हमें पूरी योजना बदलनी पड़ी, अभी तक हार्दिक हमारे लिए गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे थे। यही वजह थी कि मोहित शर्मा को शुरुआत में गेंदबाजी करनी पड़ी।

आपको बता दें कि, हार्दिक पांड्या इस सीजन के कई मुकाबले में नई गेंद से गेंदबाजी की थी। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाए। इसका खुलासा खुद गुजरात के असिस्टेंट को आशीष कपूर ने किया और बताया कि उनकी पीठ में खिंचाव की वजह से चोट आ गई थी। हालांकि हार्दिक पांड्या की यह चोट कितनी गंभीर है इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।