IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, हार्दिक पंड्या बने कप्तान तो इन 2 खिलाड़ियो की हुई वापसी
IIND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, हार्दिक पंड्या बने कप्तान तो इन 2 खिलाड़ियो की हुई वापसी

भारत (INDIA) जल्द ही साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। आज बीसीसीआई (BCCI) ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को कप्तान और भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली हैं।

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक पंड्या निभाएंगें कप्तान की भूमिका

भारत (INDIA) इसी माह जून में आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं। आज बीसीसीआई (BCCI) ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी हैं।  इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। क्योंकि कई खिलाड़ी इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे। इसीलिए इस सीरीज में हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई हैं। भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) इस सीरीज में उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगें।

इस सीरीज में संजू सैमसन (SANJU SAMSON) और राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) को मौका दिया गया हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ये दोनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के हेड कोच और सपोर्ट स्टॉफ की घोषणा कर दी गई हैं। वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) इस सीरीज में ये मुख्य कोच की भूमिका संभालते दिखेंगे।

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय स्कॉवड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल , अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को लेकर ऐसा हैं फैंस का रिएक्शन