IPL 2022: सीजन 15 में आखिरी पायदान पर रह सकती है ये आईपीएल फ्रेंचाइजी, कागज पर बेहद कमजोर नजर आ रही है टीम

By Shadab Ahmad On March 22nd, 2022
GUJRAT TITANS

आईपीएल 2022 (IPL 2022) जल्द ही रहस्य और रोंमांच के साथ धूम मचाने की तैयारी में है। इस वर्ष गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बढ़ जाने से लोगों की उत्सुकता पहले से अधिक है। मैच बढ़ने से लोग मैचों का लुत्फ तो उठाएंगे ही, साथ ही प्रशंसकों को अपनी टीम को ऊपरी पायदान तक पहुंचने की भी चिंता अभी से सताने लगी है। क्रिकेट पंडितों व प्रशंसकोंं का मानना है कि  गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) अपने प्रशसंको को निराश कर सकती है। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह…

जेसन रॉय की वापसी से GUJRAT TITANS पर सलामी जोड़ी का है संकट

गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) में जेसन राय (JANSON ROY) की वापसी के बाद सलामी जोड़ी का संकट लगातार मंडरा रहा है। फ्रेंचाइजी ने सलामी जोड़ी के रूप में शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) और जेसन रॉय (JANSON ROY) काे लिया था। अब फ्रेंचाइजी ने जेसन रॉय (JANSON ROY) के स्थान पर अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज (RAHMANULLAH GURBAJ) को लिया। यह इनका पहला आईपीएल (IPL) होगा।  इसके अलावा रिद्धीमान साहा (RIDDHIMAN SAHA) भी टीम में एक बल्लेबाज है लेकिन उनमें सलामी बल्लेबाज जैसी आक्रामकता नहीं है।

दूसरी ओर आईपीएल (IPL) में एक साथ सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं, ऐसे में डेविड मिलर (DAVID MILER) और गुरबाज में से किसी एक चुनना होगा। गुरबाज के हट जाने ओपनिंग खराब होने व डेविड मिलर के हट जाने से मध्यक्रम खराब होने की आशंका है। गुजरात टाइंटस की ओर से विदेशी खिलाड़ियों में राशिद खान, लॉकी फर्गुसन और मैथ्यू वेड का खेलना लगभग तय है।

 हार्दिक पांड्या भी बन सकते हैं GUJRAT TITANS की कमजोर कड़ी

हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDAY) एक बेहतरीन आलराउंडर हैं, इसमें कोई शक नहीं है लेकिन वो मौजूदा समय में फिटनेस को लेकर काफी परेशान हैं। काफी समय से हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDAY) ने कोई मैच नहीं खेले हैं। यह अपनी चोट से कितना उभर पाए हैं, इसको लेकर प्रशंसकों के मन में संशय है।

वैसे भी हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDAY) का चयन गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) में एक आलराउंडर के रूप में हुआ है। अब जब वो गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) के कप्तान के रूप में हैं तो ऐसे में उनका फिटनेस से न उभर पाने के बाद हटना पड़ सकता है जो जीत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। वैसे भी हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDAY) कभी भी कप्तान के रोल में नहींं  रहे हैं। इससे पूर्व वो मुंबई इंडियंंस का हिस्सा रहे।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपरजांयट,
Exit mobile version