IPL 2022, LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को हरा कर छीना नंबर 1 का ताज़, प्लेऑफ की रेस अब हुई बेहद मजेदार

By Akash Ranjan On May 11th, 2022
IPL 2022, RR vs GT: क्वालिफायर-1 में इन 2 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी गुजरात टाइटंस, शामिल होगा यह खिलाड़ी जो बनेगा मैच विनर

आईपीएल 2022 का 57वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स की पूरी टीम महज 82 रनों पर ऑल आउट हो गई। लिहाजा, गुजरात टाइटंस ने यह एकतरफा मुकाबला 62 रनों से जीता।

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को हराया, प्लेऑफ में पहुंची वाली बनी पहली टीम

गुजरात की टीम इसी के साथ 18 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में राशिद खान ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। उन्होंने चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। राशिद खान ने आवेश खान, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा का विकेट लिया। उनके आलावा साई किशोर और यश दयाल ने 2-2 जबकि शमी ने 1 विकेट लिया।

गुजरात टाइटंस की टीम पहुंची टॉप पर

एक तरफ़ा मुक़ाबले में नंबर वन टीम को हरा कर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) का टॉप कर कब्ज़ा हो गया है। अब नंबर एक की कुर्सी से फिसल कर लखनऊ (LSG) की टीम नंबर दो पर आ गई है। टेबल में तीसरे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नजर आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 6 पर नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर 5वें पर नजर आ रही है।

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम चौथे नंबर पर नजर आ रही है। पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है। पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम नंबर 8 पर अभी भी बनी हुई हैं। और पॉइंट्स टेबल के सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर मुंबई इंडियंस (MI) है।

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, पॉइंटस टेबल, प्लेऑफ, लखनऊ सुपरजांयट,