IPL 2022: ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिलेगी RCB की कप्तानी, विराट कोहली से है अच्छा रिश्ता

By Aditya tiwari On March 2nd, 2022
GLENN MAXWELL AND FAF DU PLESSIS

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारी शुरू हो गई हैं, इस सीजन 8 के बजाय 10 टीमें खेलती हुई नजर आने वाली है. जिसमें से 9 टीमों ने अपने कप्तानों के नाम बता दिए हैं. लेकिन रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम ने अब तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है. लेकिन रिपोर्टस के मुताबिक आरसीबी (RCB) की कप्तानी ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) और फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) के बजाय इस खिलाड़ी को मिल सकती है.

GLENN MAXWELL और फाफ नहीं बल्कि ये खिलाड़ी बनेगा RCB का कप्तान

यूएई में खेले गए आईपीएल 2021 के दौरान दिग्गज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी थी. उसके बाद से ही टीम कप्तान तलाश रही है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) की मेगा ऑक्शन के दौरान इस टीम ने कई दिग्गजों को अपने साथ जोड़ा है. जिसमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) का का नाम भी शामिल है.

इस टीम में पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के ऑलरांउडर ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) मौजूद थे. ऐसे में इन दोनों के बीच कप्तान बनने की होड़ थी, लेकिन अब दोनो पीछे हो गए हैं. दरअसल मैक्सवेल अपनी शादी के कारण लेट आयेंगे, जबकि फाफ विदेशी खिलाड़ी हैं, जिसके कारण रेस में पीछे हो गए. अब इस रेस में दिनेश कार्तिक का नाम आगे आ रहा है.

दिनेश कार्तिक रेस में अब आ गए हैं आगे

जिस अंदाज में आईपीएल में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) का कद रहा है, वो ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) और फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) से आगे निकल गए है. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के साथ वो पहले भी खेल चुके हैं, जिसके कारण ही उनके बीच दोस्ती भी बहुत अच्छी है.

जो आरसीबी (RCB) टीम के लिए बहुत अच्छी बात साबित हो सकती है. दिनेश कार्तिक इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. जिसके कारण ही उनके अनुभव का टीम फायदा उठाना चाहेगी. कार्तिक टीम में फिनिशर और विकेटकीपर की भी भूमिका निभायेंगे.

 

 

Tags: फाफ डू प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,
Exit mobile version