“आपसे तो पुरानी दोस्ती हैं”- गौतम गंभीर ने हरभजन सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर मजेदार अंदाज में कसा तंज

By Twinkle Chaturvedi On June 10th, 2022
"आपसे तो पुरानी दोस्ती हैं"- गौतम गंभीर ने हरभजन सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर मजेदार अंदाज में कसा तंज

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) और विस्फोटक बल्लेबाज गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों ने भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई मैच जीतवाए हैं। दोनों की दोस्ती भी बड़ी गहरी हैं। बड़े समय बाद दोनों दोस्त एक-दूसरे से मिले। गंभीर ने दोनों की साथ में तस्वीर शेयर कर हरभजन सिंह पर चुटकी लेते नजर आए।

गौतम गंभीर ने हरभजन सिंह पर कसा तंज

हरभजन सिंह और गौतम गंभीर दोनों ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन क्रिकेट के मैदान में कमेंट्री और टीम के मेंटर बनकर नजर आते हैं। हरभजन हाल ही में हुए आईपीएल 2022 में कमेंट्री कर रहे थे। तो वहीं दूसरी ओर गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर के पद पर काम कर रहे थे। दोनों की ही दोस्ती काफी पुरानी हैं। दोनों ने भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए काफी काम किया हैं। साल 2011 विश्व कप में भी दोनों भारत का अभिन्न अंग रहे थे।

हाल ही में हरभजन और गंभीर एक-दूसरे से मिले थे। गौतम गंभीर ने दोनों की साथ में ली हुई तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर शेयर किया। गौतम ने तस्वीर को शेयर करते हुए हरभजन पर तंज कसा हैं। उन्होने लिखा हैं- “आपसे तो पुरानी दोस्ती हैं और रहेगी।” गौतम के आपसे का मतलब पॉलिटिकल पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) से था।

तो इस वजह से गंभीर ने भज्जी पर ली चुटकी

हरभजन और गौतम क्रिकेट के मैदान में नजर तो आते हैं लेकिन अब उनका रोल कुछ और ही हैं। दोनों ने ही राजनीति के तरफ भी रूख कर लिया हैं। और राजनीति में दोनों ही एक-दूसरे के विरोधी हैं। हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने हाल ही में सभा संसद के रूप में चुना हैं तो वही गौतम सत्ता रूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

लेकिन इसके बावजूद दोनों अच्छे दोस्त हैं। इसलिए गौतम ने मजेदार अंदाज में ट्वीट किया था। हरभजन सिंह ने भी उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- “लिजेंड गौतम गंभीर आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा भाई।”

Tags: गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम, हरभजन सिंह,
Exit mobile version