सौरव गांगुली पर Gautam Gambhir ने उठाई उंगली, कर दिए कई सारे सवाल, बीसीसीआई पर भी लगाए आरोप

सभी यह जानते हैं कि पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) हमेशा की कितने साफ-साफ और साहसिक तरीके से बोलने वाले शख्स हैं। पिछले कई सालों में उन्होंने अपनी कुछ ऐसी ही छवि सार्वजनिक जीवन में बनायी है और अब एक बार फिर से इस पूर्व ओपनर ऐसे विषय को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर उंगली उठायी है, जो बहुत ही संवेदनशील विषय रहा है. और यह है अलग-अलग फैंटेसी लीगों का.
इसी विषय को लेकर जब एक अग्रणी अखबार के कार्यक्रम में गौतम से सवाल किया गया है, तो उन्होंने गांगुली पर उंगली उठाते हुए कहा है कि अगर सौरव ही फैंटेसी लीग प्लेटफॉर्म का प्रचार कर रहे हैं, तो फिर बाकी खिलाड़ियों को इसे करने से नहीं रोका जा सकता. गंभीर ने कार्यक्रम में कहा कि अगर गांगुली ऐसा कर रहे हैं, तो आप बाकी खिलाड़ियों से ऐसा न करने की उम्मीद नहीं कर सकते.
गांगुली पर उठाई उंगली
यह बात सभी लोग जानते हैं कि पूर्व ओपनर गौतम गंभीर शुरू से ही साफ और साहसिक तरीके से बात करने के लिए जाने जाते हैं। बीते कई सालों में उन्होंने अपनी कुछ ऐसी छवि सार्वजनिक तौर पर बना रखी है। अब एक बार फिर से इस ओपनर ने ऐसे विषय को लेकर चर्चा की जिसके बारे में अब बात हो रही है उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर उंगली उठाई है जोकि बहुत संवेदनशील विषय रहा अलग-अलग फैंटसी लीग का मामला है। अलग-अलग नामों से बहुत से मंच बने हुए हैं।
एमएस धोनी से लेकर टीम इंडिया के कई दिग्गज सितारे इन लोगों का प्रचार कर रहे हैं इसी विषय पर जब एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर से सवाल किया गया तो उन्होंने उंगली उठाते हुए गांगुली के लिए कहा कि यदि सौरव ही फैंटेसी लीग प्लेटफार्म का प्रचार कर रहे हैं तो फिर बाकी खिलाड़ियों को इसे करने से रोका नहीं जा सकता। गंभीर ने कहा कि अगर गांगुली ऐसा कर रहे हैं तो आप बाकी खिलाड़ियों से ऐसा न करने की आशा नहीं कर सकते हैं।
इन राज्यों में है बैन
पूर्व ओपनर ने यह भी कहा कि यदि गांगुली कहते हैं कि किसी को भी यह फैंटेसी लीग प्लेटफार्म का प्रचार करने का परमिशन नहीं है तो मैं सोचता हूं कि हर व्यक्ति को इस पर अमल करना चाहिए, लेकिन यह अमली करण शीर्ष स्तर से होना चाहिए या फिर हमें इसे भारत में पूरी तरह प्रतिबंधित करना चाहिए।
ऐसा राज्य स्तर पर नहीं हो सकता और किसी को भी इसके प्रचार-प्रसार की इजाजत नहीं होनी चाहिए वैसे गौतम गंभीर भले ही यह कह रहे हैं कि प्रतिबंधित नहीं किया लेकिन नागालैंड, ओडीशा, तेलंगना राज्य है, जहां पर फैंटसी लीग या dream11 को बैन किया गया है।
उन्होंने यह भी बोला कि इन दिनों आईपीएल में अधिकतर प्रायोजन फैंटेसी गेमिंग प्लेटफार्म से आ रहा है ऐसे में बीसीसीआई को इस तरह के विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने बोला कि यह एक सामूहिक फैसला होना चाहिए कि हमें इसके लिए परमिशन देनी चाहिए या फिर नहीं।
इस कार्यक्रम के दौरान कई ऐसे विषयों पर भी गंभीर ने बात की जो इस समय चर्चा में बन सकते हैं। वास्तव में गंभीर एक बहुत बड़ा सवाल उठा चुके हैं और यह सवाल है तो इस पर आने वाले दिनों में चर्चा भी तेजी से होगी। बीते काफी समय से इस बात को लेकर दबी जुबान में बातें हो ही रही थी कि बीसीसीआई अध्यक्ष का विज्ञापन करना कितना सही है और कितना गलत।
इसे भी पढ़ें-Bollywood के इन 5 नायकों ने पहली बीवी को छोड़ रचाई दूसरी शादी, इस एक्टर के कारनामे को देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन
Tags: एमएस धोनी, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली,