Gautam Gambhir ने इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को सुनाई खरी खोटी, बोले- ‘बड़ा बनना हैं तो विराट से सीखो’

By Satyodaya On September 6th, 2022
Gautam Gambhir ने इन 3 खिलाड़ियों को सुनाई खरी खोटी, बोले- विराट से सीखे

भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एशिया कप 2022 के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी से बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बोला कि आने वाले मैचों के लिए उनका फॉर्म टूर्नामेंट के लिए बढ़िया संकेत है । दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 में विराट कोहली ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 44 गेंद में 60 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का जड़ा।

विराट कोहली का पुराना फॉर्म

पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप ए में अपने 100वें टी-20 के मौके पर पहले 35 और हांगकांग के खिलाफ नाबाद 59 रन के बाद कोहली वर्तमान में 3 पारियों के दौरान 77 की औसत और 126. 22 की स्ट्राइक रेट से 154 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। गौतम गंभीर ने इस दौरान कहा कि उन्हें वास्तव में बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली बहुत अच्छे लग रहे थे।

वहीं राहुल और रोहित शर्मा का दृष्टिकोण भी उनको अच्छा लगा, जिसके बाद सूर्य कुमार और दीपक हुड्डा ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। एक शो के दौरान गंभीर ने कहा कि विराट कोहली बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं इसलिए इस फॉर्म को उन्हें बरकरार रखना ही पड़ेगा और यह भी दिखाना होगा कि उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपने इस फॉर्म को आगे जारी रखेंगे।

सूर्यकुमार और पंत पर भड़के गौतम गंभीर

सूर्यकुमार और ऋषभ पंत को फटकार लगाते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि इन दोनों की विराट कोहली की बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। दोनों को यह सीखना होगा कि दबाव की परिस्थितियों के बीच में खेल को कैसे खेला जाए और विकेटो के बीच दौड़ने पर किस तरह के कड़ी मेहनत की जाए।

कोहली ने 136.36 के स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों पर अपनी पारी के दौरान बाय सिंगल रन दिए और 8 डबल रन लेने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। तो वही मात्र 13 रन सूर्य कुमार यादव ने 10 गेंदों में बनाए, जबकि पंत ने 14 रन 12 गेंदों में तो वहीं हार्दिक पांड्या ने 2 गेंद खेलकर जीरो पर आउट हुए।

इसे भी पढ़ें-इन 5 ऑलराउंडर खिलाड़ियों ने एक विश्व कप में 10 से अधिक विकेट और 300 से भी ज्यादा रन बनाकर मचाया तहलका

Tags: ऋषभ पंत, गौतम गंभीर, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव,