TNPL में फिक्सिंग का सरेआम हुआ नंगा नाच, गेंदबाज़ ने 1 रन पर लुटा दिया 18 रन

Fixing In TNPL: अब फिक्सिंग को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. पूर्व प्रथम श्रेणी और आईपीएल क्रिकेटर राजागोपाल सतीश को तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दौरान मैच फिक्स करने के लिए कथित तौर पर 40 लाख रुपये की पेशकश की गई थी. बताया जा रहा था की, उन्होंने मैच फिक्स करवाया था. हालाँकि, यह मामला अभी का नहीं है. लेकिन ऐसा ही एक और मैच इस वक़्त हो रहा है. इस मैच फिक्सिंग की वजह से बहुत बवाल हुआ है. आइए आपको बताते हैं की आखिर पूरा मामला क्या है.
Fixing In TNPL की वजह से हुआ था जमकर हंगामा
बता दें की, मैच में फिक्सिंग होना अब आम बात ही होती नज़र आती है. छोटे टूर्नामेंट में अक्सर मैच फिक्सिंग की खबरे सामने आती हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से तमिलनाडु प्रीमियर लीग (Fixing In TNPL) के दौरान मैच फिक्सिंग का मामला तूल पकड़ रहा है.
दरअसल, तमिलनाडु प्रीमियर लीग में जिसमें तमिलनाडु के घरेलू खिलाड़ी और टीम इंडिया के लिए खेल चुके खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं. इस लीग में 13 जून का मुकाबला सुर्ख़ियों में बना हुआ है. यह मुकाबला सालेम स्पार्टन्स और चेपॉक सुपर गिलीज के बीच खेला गया.
तमिलनाडु प्रीमियर लीग फिर से आया सुर्ख़ियों में
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब तमिलनाडु प्रीमियर लीग (Fixing In TNPL) सुर्ख़ियों में आया हो. कई बार पहले भी ऐसा हो चुका है. बता दें की, जो मुकाबला सालेम स्पार्टन्स और चेपॉक सुपर गिलीज के बीच खेला गया उसमें चेपॉक सुपर गिलीज ने 19 ऑबवार तक 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे.
अब बताया जा रहा है की, सालेम स्पार्टन्स के खिलाड़ी और कप्तान अभिषेक तंवर ने आखिरी ओवर की पहली 5 गेंदों पर मात्र 8 रन दिए और इसके बाद छठी गेंद पर उन्होंने 18 रन दिए. जिसको लेकर अब बवाल चल रहा है.
Tags: तमिलनाडु प्रीमियर लीग, तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023,