PAK vs ENG: इंग्लैंड टीम के होटल के पास हुई गोलीबारी ने उठाए पाकिस्तान की सुरक्षा पर सवालिया निशान, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

By Adeeba Siddiqui On December 9th, 2022
इंग्लैंड

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 74 रनों से जीत हासिल की थी. इंग्लैंड की टीम अब तक 1–0 की बढ़त हासिल करी है. आज यानी 9 दिसंबर को इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के मुल्तान में खेला जा रहा है. वहीं इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान में एक बड़ी घटना हुई. इस घटना ने पाकिस्तान पर सुरक्षा संबंधित सवाल खड़े कर दिए हैं.

इंग्लिश टीम के होटल के पास चली गोलियां

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके लिए बेन स्टोक्स की टीम ने पाकिस्तान दौरा किया है. 17 साल बाद किसी टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया है. आज इन दोनो के बीच की इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. ये मुकाबला मुल्तान में होना है. वहीं इस मुकाबले से पहले बीते दिन मुल्तान में जिस होटल में इंग्लैंड की टीम ठहरी हुई थी उसी के पास गोलीबारी हुई थी. इस घटना ने सबके दिलों में दर बैठा दिया था और इन्हें कारणों से पाकिस्तान की सुरक्षा पर एक और सवाल उठने लगे हैं.

पाकिस्तान पुलिस ने उठाया सुरक्षा का जिम्मा

बीते दिन पाकिस्तान के मुल्तान में इंग्लैंड टीम के होटल के पास हुई घटना ने पाकिस्तान पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े किए. वो तो गनीमत रही की इंग्लैंड की पूरी टीम सुरक्षित है. पाकिस्तान की पुलिस ने इस घटना का जिम्मा लिए हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही इंग्लैंड टीम को उनकी सुरक्षा का पूरा दिलासा दिया है. इंग्लैंड की टीम ने भी पाकिस्तान की सुरक्षा पर पूरा यकीन जताया है.

लेकिन फिर भी इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स ने पाकिस्तान को एक बार फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोगों का कहना है की पाकिस्तान में किसी की कोई सुरक्षा नहीं है. दुनिया भर के यूजर्स के साथ ही भारतीय फैंस ने भी इस मौके को भरपूर अपनाया है और पाकिस्तान पर तंज कसे हुए कमेंट किए हैं. भारतीय यूजर्स का कहना है की आखिर ऐसे में कैसे भारतीय टीम कैसे एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान दौरा करेगी जब वहां सुरक्षा का कोई सही इंतजाम ही नहीं है.

Tags: PAK vs ENG,
Exit mobile version