IPL 2023: स्टेडियम में ही आपस में भिड़े DC और SRH के फैंस, कुर्सियां तोड़ी और फाड़े कपड़े, हाथापाई करते हुए आए नजर

इन दिनों क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमीयर लीग 2023 चल रहा है। जिसका खुमार फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है। अब इसी बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमे क्रिकेट स्टेडियम में फैंस एक दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल बात यह कि, शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (DC SRH fans) के बीच मैच खेला गया। इस दौरान मैच को देखने पहुंचे फैंस आपस में ही भिड़ने लगे। झगड़े को बढ़ता देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव भी करने की पूरी कोशिश की और इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
DC SRH लड़ाई का वीडियो वायरल
इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों की टीम के सपोर्टर के बीच में काफी ज्यादा झगड़ा हो गया देखते ही देखते हाथापाई भी होने लगी। फैंस एक दूसरे को लात घूंसे से मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक ओर फैंस आपस में भिड़ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दोनों टीमों को शांत कराने की भी कोशिश कर रहे हैं।
अगर हम बात करें आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल की तो, साल 2023 का आईपीएल दिल्ली कैप्टन के लिए कुछ खास नहीं रहा। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टीम ने कुल 8 मैच खेले हैं। जिसमे 2 ही मैच में सिर्फ जीत हासिल की है, जबकि 6 मार्च दिल्ली कैपिटल्स हार चुकी है।
Tags: आईपीएल टीम, दिल्ली कैपिटल, दिल्ली कैपिटल्स,