फीफा वर्ल्ड कप 2022 में छोटे कपड़े पहनकर चर्चा में आई केविन ट्रैप की मंगेतर, तोड़ दिया कतर देश का सबसे बड़ा नियम

By Tanu Chaturvedi On December 2nd, 2022
केविन ट्रैप

फीफा वर्ल्ड कप में देशों की सभी टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में जर्मनी की टीम अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। जर्मनी के कतर में फीफा वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में गोलकीपर केविन ट्रैप (Kevin Trapp) की मंगेतर इजाबेल गोलार्ट (Izabel Goulart) ट्रैप के नंबर की जर्सी पहन कर मैदान में पहुंची, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

केविन ट्रैप की मंगेतर ने तोड़े नियम

दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप में कई तरह के नियम बनाए गए थे। फीफा वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कतर में ये नियम रखा गया था कि स्कर्ट और जींस की लंबाई को घुटनों तक रखना जरूरी होगा, लेकिन इजाबेल गोलार्ट (Izabel Goulart) इस नियम को तोड़ती हुईं नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया।

इस मैच में जर्मनी को अपने पहले मैच में जापान के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरा मैच स्पेन के खिलाफ बराबरी पर खत्म हुआ। इजाबेल गोलार्ट (Izabel Goulart) सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार जैसे स्टार फुटबॉलर भी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

सोशल मीडिया पर फेम हैं इजाबेल

केविन ट्रैप जर्मनी के फेमस फुटबॉलर हैं। उनके फैंस उनको देखने आते हैं। गोलकीपर की भूमिका निभाने वाले केविन ट्रैप की मंगेतर ने 12 नंबर की जर्सी पहनी थी। इजाबेल 2005 से 2008 तक विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल्स से एक रह चुकी हैं। गोलकीपर केविन ट्रैप से उनकी मुलाकात 2015 में हुई थी। 2015 में दोनों मुलाकात के बाद धीरे-धीरे रिलेशनशिप के बाद सगाई कर ली। इजाबेल सोशल मीडिया की काफी पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। इजाबेल को क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी सोशल मीडिया पर फोलो करते हैं। इन्टाग्राम पर उनके 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Tags: इजाबेट गोलार्ट, केविन ट्रैप, टीम इंडिया, फीफा वर्ल्ड कप,