IND vs WI: 2 विकटों से जीता मुकाबला मगर दीपक हुड्डा की पारी ने फैंस का किया दिमाग खराब, सोशल मीडिया में जमकर हुए ट्रोल

By Twinkle Chaturvedi On July 25th, 2022
IND vs WI: 2 विकटों से जीता मुकाबला मगर दीपक हुड्डा की पारी ने फैंस का किया दिमाग खराब, सोशल मीडिया में जमकर हुए ट्रोल

दीपक हुड्डाः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर दिया हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का दूसरा मैच 24 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। आज वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN)  ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप (SHAI HOPE) के 115 रनों की मदद से 312 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम को दिया था। भारतीय टीम अक्षर पटेल की शानदार बल्लेबाजी के चलते यह मुकाबला से 2 विकटों से जीत लिया हैं। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं। आज दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) की पारी ने फैंस को काफी निराश किया। जिसके कारण वो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा ट्रोल हुए हैं।

दीपक हुड्डा सोशल मीडिया में जमकर हुए ट्रोल

वनडे सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अच्छी पारी खेल 312 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। भारत ने शुरूआत अच्छी की थी। मगर बारिश के बाद मैच शुरू होने के बाद दोनों ओपनर पवेलियन की तरफ लौट गए। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL)  पिछले मैच में हुई जैसी साझेदारी आज नहीं निभा पाए।

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) भी आज जल्दी विकेट खोते नजर आए। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की 63 रन और संजू सैमसन (SANJU SAMSON) के 54 रनों ने टीम को बनाए रखा। फिर अंत में अक्षर पटेल (AXAR PATEL)  की 64 रनों की शानदार पारी ने भारत को मुकाबला 2 विकटों से जीतवा दिया।

दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने आज अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारत को मजबूत रखने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी वह मजबूती बल्लेबाजी में नजर नहीं आयी। दीपक हुड्डा आज सिर्फ 33 रन बनाकर ही आऊट हो गए। जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया हैं। फैंस का कहना हैं कि दीपक हुड्डा एक बार में एक ही चीज करते हुए नजर आ सकते हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट

https://twitter.com/___Invisible_1/status/1551323740713078785?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

https://twitter.com/MSDhoni41/status/1551323821969653760?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

https://twitter.com/JAISALKUMAR97/status/1551323907973529600?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

https://twitter.com/harryvani/status/1551323981671813122?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

https://twitter.com/akram_muzahidul/status/1551324141139402752?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

Tags: दीपक हुड्डा, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version