IND vs PAK: "तुझे अक्ल नहीं हैं क्या"- अर्शदीप सिंह ने भारत की जीत को किया चूर-चूर बौखलाए भारतीय फैंस ने जमकर लगाई क्लास
IND vs PAK: "तुझे अक्ल नहीं हैं क्या"- अर्शदीप सिंह ने भारत की जीत को किया चूर-चूर बौखलाए भारतीय फैंस ने जमकर लगाई क्लास

अर्शदीप सिंहः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच  4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया था। दोनों ही टीमें हार के लिए तैयार ही नहीं थी। अंत तक चले इस मैच में आखिरकर पाकिस्तान ने 5 विकटों से जीत प्राप्त कर ही ली। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) आज भारत की हार के सबसे बड़े वजह रहे हैं। फैंस जमकर उनपर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्शदीप सिंह के कारण भारत हारी मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच धमाकेदार मुकाबला आज खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों का प्रयास शानदार रहा। लेकिन भारतीय टीम अंत में अपना दबाव पाकिस्तान के ऊपर बना ना पाई। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में रनों का झड़ी कर दी। जिसके बाद अर्शदीप सिंह के डाले गए आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 7 रन की जरूरत थी। जो टीम ऐसे नही तो कैसे कर के बना ही लेती।

और वहीं हुआ पाकिस्तान का एक विकेट तो गिरा। लेकिन टीम अंत में मैच जीत ही गई। जिसके बाद भारतीय गेंदबाजी को फैंस जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आज हार्दिक पांड्या ने भी अपने स्पेल में 44 रन दे डालें।

युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार भी जमकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों के ऊपर रन वर्षा करते नजर आए। फैंस खासकर अर्शदीप सिंह को अगर वो 18वें ओवर में आसिफ अली की कैच नहीं छोड़ते तो भारत एक मजबूत स्थिति में होती। फैंस जमकर सोशल मीडिया में अपने रिएक्श देते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन