IND vs HK: सूर्या की आतिशी पारी ने बनाया फैंस का दिन, तो वहीं केएल राहुल की पारी देख सिर पकड़ बैठे फैंस ने दिए मज़ेदार रिएक्श
IND vs HK: सूर्या की आतिशी पारी ने बनाया फैंस का दिन, तो वहीं केएल राहुल की पारी देख सिर पकड़ बैठे फैंस ने दिए मज़ेदार रिएक्श

केएल राहुलः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का चौथा मुकाबला  भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की अर्धशतकीय पारी ने भारत को मजबूती देने का काम किया। एक तरफ जहां सूर्या का जलवा सोशल मीडिया में उनकी शानदार पारी से छाया रहा। वहीं दूसरी ओर केएल राहुल (KL RAHUL)  वापस से अपनी बल्लेबाजी के चलते ट्रोल हो गए।

सूर्या ने लूटा दिल, तो केएल राहुल की पारी ने किया काम खराब

आज भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की करने उतरी। जो हमने पहली पारी में ही देख लिया। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के अर्धशतकीय पारियों ने भारत को 192 रनों तक पहुंचाया दिया। सूर्यकुमार यादव का आज एक अलग ही अंदाज देखने का मिला।

सूर्या ने 26 गेंदों में 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। फैंस ने यह भी कहा कि आज विराट और एबीडी को हम बैटिंग करते देख रहे हैं। ऐसा कोई एरिया नहीं था जहां सूर्या ने बल्लेबाजी नहीं की हो। सूर्या का मिस्टर 360 अंदाज देख फैंस तो खुशी से झूम उठे।

केएल राहुल (KL RAHUL)  जो आज एक बार फिर भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे थे। लेकिन उनकी धीमी पारी ने फिर से फैंस का दिमाग काफी ज्यादा खराब कर दिया। आज केएल राहुल 36 रन की कछुआ छाप पारी खेल आऊट हो गए। फैंस जमकर उन्हें लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट