SL vs BAN: "कोई हारने को तैयार नहीं वाह क्या मैच हैं"- श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच विस्फोटक प्रतियोगिता देख फैंस ने दिए मज़ेदार रिएक्शन
SL vs BAN: "कोई हारने को तैयार नहीं वाह क्या मैच हैं"- श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच विस्फोटक प्रतियोगिता देख फैंस ने दिए मज़ेदार रिएक्शन

एशिया कप 2022 का पांचवा मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 1 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान 183 पर रन बोर्ड पर लगाए थे।

श्रीलंका की टीम ने भी अपना पूरा दम लगा दिया लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम ने 2 विकटों से मैच को जीतकर एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अपनी जगह बना ली हैं। कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS) और कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) की पारी आज टीम के जीत की बड़ी वजह रही हैं।

श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच पर फैंस का मज़ेदार रिएक्शन

श्रीलंका की टीम ने शानदार रन चेज से टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। बांग्लादेश की टीम जिन्होने कमाल की बल्लेबाजी से 184 रनों का लक्ष्य श्रीलंकाई टीम के सामने रखा था। आज दोनों ही टीम मानो हारने के लिए तैयार ही नहीं थी। दोनों टीमों द्वारा कमाल का प्रदर्शन आज हमें देखने को मिला।

रन चेज के लिए उतरी दशुन शनाका की टीम ने शुरूआत शानदार की, दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के बीच 45 रन की साझेदारी हुई उसके बाद पाथुम निशांका ने 20 रन के स्कोर पर अपना विकेट खो दिया।

दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने आज 60 रनों की शानदार पारी खेली। कुश्ल टीम को जीत की दहलीज पर तो लेकर गए लेकिन टीम को अंत तक लेकर नहीं जा सकें। कप्तान दुसन शनाका ने 45 रनों की कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब लेकर गए। अंत में असिथा फर्नोडो की कैमियो पारी से श्रीलंका को जीत मिल गई। यह गेम देखकर आज फैंस को काफी ज्यादा खुशी मिली हैं।

यहां देखें ट्वीट