श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ दहाड़ मारते हुए 9 विकटों से जीता मुकाबला, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

SL vs IRE: “यहां सब मामला सॉर्ट हैं”- श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ दहाड़ मारते हुए 9 विकटों से जीता मुकाबला, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

SL vs IRE: "यहां सब मामला सॉर्ट हैं"- श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ दहाड़ मारते हुए 9 विकटों से जीता मुकाबला, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 23 अक्टूबर का पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच खेला जा रहा था, दोनो ही टीमों ने क्वालिफायर राऊंड में दमदरा प्रदर्शन दिखाते हुए सुपर-12 में एंट्री ली थी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ब्लंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था।

आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (ANDREW BALBIRNIE) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। लेकिन उनका यह फैसला उन पर ही भारी पड़ गया। टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने आक्रमक बल्लेबाजी का मुशायरा पेश करते हुए 9 विकटों की शानदार जीत दर्ज कर ली हैं।

श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ लगाई दहाड़

श्रीलंकाई टीम आज सुपर-12 के स्टेज का पहला मैच खेल रही थी, इस मैच के हर क्षण में श्रीलंका आयरलैंड के ऊपर भारी पड़ती हुई नजर आयी। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को कमाल की गेंदबाजी के चलते 128 रनों पर रोका। फिर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने आयरलैंड के गेंदबाजों की कुटाई कर दी। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए नजर आयी। आज कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS) और धनंजय डि सिल्वा ओपनिंग करने के लिए उतरे थे।

दोनों के बीच आज 63 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। धनंजय (DHANJAY DE SILVA) ने 25 गेंदों में 2  चौके और 1 छक्कों की मदद से 31 रन और कुशल मेंडिस ने 43 गेंदों में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। चरिथ असलांका ने अपने नाबाद 31 रनों से जीत में अहम योगदान दिया। कुशल मेंडिस ने आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा कर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। फैंस कुशल की पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही श्रीलंका को शानदार जीत की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/dushUDSA/status/1584067709083742208?s=20&t=ZWtgKEv1FdSxNrowekQFjw

https://twitter.com/2_plate_biryani/status/1584066596406169600?s=20&t=ZWtgKEv1FdSxNrowekQFjw

 

Exit mobile version