AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के महामुकाबले में लगी रिकॉर्ड्स की लाइन, फिंच के टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

By Tanu Chaturvedi On October 23rd, 2022
AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के महामुकाबले में लगी रिकॉर्ड्स की लाइन, फिंच के टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में सुपर-12 का मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मुकाबले के पहले दिन 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच मैच खेल गया। चौथा मुकाबला 23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होगा। इस मुकाबले में केन विलियम्सन की सेना ने एरॉन फिंच की कंगारू टीम को मात दी। अपने घर में खेल रही ऑस्ट्रेलिया टीम को न्यूजीलैंड ने मात देकर अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किर पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ने की कोशिश की है।

बल्लेबाजी से खेली शानदार पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया (AUS vs NZ) को 20 ओवरो में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से बल्लेबाज फिन एलन और कॉन्वे ने पहले विकेट में 56 रनों की शानदार पारी खेली। उसके बाद कप्तान केन विलियमसन और कॉन्वें ने साथ में 74 रनों की शानदार पारी खेली। इन दो साझेदारियों के दम पर न्यूजीलैंड़ की टीम ने पहाड़ जैसा लक्ष्य कंगारू टीम के सामने रखा। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 111 रनों की ही पारी खेली है।

कैसा रहा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच का मैच

वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (AUS vs NZ) के बीच खेले मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम टीम के कप्तान फिंच और वॉर्नर के आउट होने के बाद एक-एक करके बाकी सभी बल्लेबाज भी आउट हो गए। वहीं, मुकाबले में ईश सोढी, मिचल सेंटर और टीम के धुरंधर गेंदबाज साउथी ने भी शानदार गेंदबाजी की।

बता दें कि मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए सलामी बल्लेबाज कॉन्वे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। साल 2011 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली। इस मैच के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड ने मैच को 89 रनों से जीत लिया। सुपर 12 मुकाबले में अगला मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होगा।

 

Tags: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम पाकिस्तान,
Exit mobile version